UP Weather: Lucknow समेत कई ज़िलों में बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत, जानिए पूरा Update

UP Weather: Lucknow में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदला है। हालांकि मौसम का रुख केवल लखनऊ ही नहीं आपसपास के कई जिलों में बदला है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

बारिश

Rain in most places in UP: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत अधिकांश जिलों में गुरुवार को सुबह हल्की बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया है। बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आई है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो तीन दिनों तक मौसम का यही रुख बरकरार रहने की संभावना है।

Recommended Video

    UP Weather: Lucknow समेत कई ज़िलों में बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत

    रविवार तक अलग अलग जगहों पर बारिश का अलर्ट

    मौसम विभाग ने गुरुवार और शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर और शनिवार और रविवार को अलग-अलग स्थानों पर बारिश की भविष्यवाणी की है। दिन के तापमान में चार से छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है जिससे पिछले कई दिनों से 40 डिग्री से अधिक तापमान झेल रहे लोगों को राहत मिलेगी।

    लखनऊ के अधिकतम तापमान में आएगी गिरावट

    लखनऊ के लिए पूर्वानुमान आम तौर पर दोपहर और शाम को आसमान में बादल छाए रहने के साथ कुछ क्षेत्रों में एक या दो बार बारिश एवं गरज के साथ छींटे पड़ने का है। राज्य की राजधानी में गुरुवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 36 डिग्री सेल्सियस और 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

    कई जगहों पर आंधी की भी संभावना

    मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए पश्चिम और पूर्वी यूपी में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने और आंधी (50-60 किमी प्रति घंटे) की संभावना के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने की चेतावनी जारी की है। पश्चिमी यूपी के अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है। मौसम विभाग, लखनऊ के प्रभारी मोहम्मद दानिश ने कहा, "पश्चिमी विक्षोभ प्रणाली के परिणामस्वरूप बारिश होगी।"

    बुधवार को सबसे गर्म रहा बांदा

    बुधवार को बांदा यूपी का सबसे गर्म स्थान रहा। अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस, झांसी और इटावा में 43, हमीरपुर और चुर्क में 41.2, कानपुर में 40.9, उरई और फुर्सतगंज में 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लखनऊ में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 38.2 और 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+