UP Weather News: आने वाले दिनों में कुछ ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज, जानिए पूरा हाल
UP Weather Update Latest News Hindi Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में आगामी कुछ दिनों में मौसम का मिजाज कुछ बदला बदला सा रहेगा। बारिश होगी या इससे राहत मिलेगी? तेज धूप से गर्मी का सामना करना पड़ेगा या मौसम राहत देगी? आइए जानते मौसम का पूरा हाल?
बारिश से मिलेगी राहत
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में आगामी 5 से 6 दिनों तक बारिश न होने के आसार हैं। सितंबर में मानसून की सक्रियता अपेक्षाकृत कम रहेगी।

दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ श्री प्रकाश सिंह ने बताया कि अगस्त माह की तुलना में सितंबर में कम बारिश होने की उम्मीद है। ऐसा इसलिए होगा क्यों कि उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी पर निम्नदाब का क्षेत्र बन रहा है। लेकिन इसके बाद भी उत्तर प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में मामूली बारिश देखने को मिल सकती है।
बढ़ेगा तापमान
मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश न होने से होने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। जो 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications