UP Weather: Lucknow समेत कई ज़िलों में बारिश से गिरा पारा, 60 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट

यूपी में मौसम विभाग ने 60 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार चार मई तक अभी मौसम का यही रुख बना रहेगा और कई जिलों में बारिश हो सकती है।

मौसम

forecast is that rain and thundershowers in UP: उत्तर प्रदेश में पिछले दो दिनों से कई जिलों में रुक-रुककर बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम में हुए इस बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने हालांकि अभी यूपी के 60 जिलों के लिए बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। यानी यूपी के अधिकांश जिलों बारिश होने की सम्भावना व्यक्त की गई है। कुछ जिलों में Yelo और कुछ जिलों में अलर्ट जारी किया गया है।

चार मई तक बना रहेगा मौसम का यही रुख

मौसम विभाग के अधिकारियों की माने तो अभी दो-तीन दिनों तक इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है। राज्य का पूर्वानुमान है कि राज्य के कई स्थानों पर बारिश, गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। लखनऊ में लोग मंगलवार को एक या दो बार बारिश एवं गरज चमक के साथ बौछारें और कुछ क्षेत्रों में तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे) के साथ फिर से बादल छाए रह सकते हैं। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 28 डिग्री सेल्सियस और 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

कई जिलों में बारिश और आंधी के आसार

अधिकारियों की माने तो पूरे यूपी में इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है। राज्य का पूर्वानुमान है कि राज्य के कई स्थानों पर बारिश, गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने पश्चिम-यूपी में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने, ओलावृष्टि और तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटे) के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने की चेतावनी जारी की है। लखनऊ में सोमवार दोपहर हल्की बारिश हुई। बारिश से चंद मिनट पहले ही जिला प्रशासन ने लोगों को घरों में रहने का अलर्ट भी जारी कर दिया है। 30 मिनट से अधिक समय तक बारिश हुई जिसके बाद यह तेज धूप निकली।

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पैदा हुई यह स्थिति

लखनऊ में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 9.4 डिग्री कम रहा जबकि न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने यह भी भविष्यवाणी की है कि बारिश का दौर 3-4 मई तक जारी रहने की संभावना है और इसके बाद इसके कम होने की उम्मीद है। मौसम में बदलाव पाकिस्तान और अफगानिस्तान पर केंद्रित पश्चिमी विक्षोभ के कारण है, जिसने राजस्थान में चक्रवाती स्थिति पैदा हुई है।

इन जिलों में इतना रहा तापमान

अधिकारियों के अनुसार, सुल्तानपुर में अधिकतम 34 मिमी, प्रयागराज में 17 मिमी, फैजाबाद में 12.8 मिमी और बरेली और मुजफ्फरनगर में 10-10 मिमी वर्षा दर्ज की गई। बारिश और बदली के कारण जैसे कुछ शहरों में दिन का तापमान काफी नीचे गिर गया। नजीबाबाद में अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस, मुजफ्फरनगर 21.8 और मेरठ 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+