UP Weather Forecast: अब मौसम हुआ सुस्त, कुछ दिन नहीं होगी बारिश, जानें IMD के ताजा अपडेट

UP Weather Forecast: उत्तर प्रदेश में कई दिनों तक लगातार बारिश होने के बाद अब मौसम सुस्त होने वाला है। ऐसे में अब उत्तर प्रदेश में बरसात कम होने की संभावना है। मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार आगमी कुछ दिनों तक कम बरसात होगी।

बरसात कम होने की आशंका से अब किसानों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। किसानों का कहना है कि धान की फसल के लिए बरसात काफी जरूरी है और यदि बरसात कुछ दिनों तक रुक जाती है तो फिर धान की फसल की सिंचाई के लिए समस्या हो सकती है।

up-weather-forecast-heavy-rain-aaj-ka-mausam-uttar-pradesh-latest-samachar

इधर मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ द्वारा जारी अपडेट के अनुसार मंगलवार को उत्तर प्रदेश के बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली एवं आसपास इलाकों में बरसात की संभावना जाहिर की गई है।

हालांकि कहा जा रहा है कि मंगलवार के बाद उत्तर प्रदेश के कुछ जनपद में बरसात कम हो जाएगी और लोगों को धूप देखने को मिलेगी। इधर सोमवार को उरई में सर्वाधिक बरसात दर्ज की गई। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार उरई में सोमवार को 17 मिली मीटर बरसात दर्ज की गई।

वाराणसी और आसपास में भी बरसात की कम संभावना
आईएमडी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार वाराणसी समेत आसपास के जनपदों में बरसात धीरे-धीरे कम होने वाली है। मौसम विभाग द्वारा जारी अपडेट के अनुसार 27 अगस्त को वाराणसी का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना बताई गई है।

इसी तरह बुधवार को भी तापमान इसी तरह रहने की संभावना है इसके अलावा शुक्रवार और शनिवार को वाराणसी समेत आसपास के जनपदों में मौसम में बदलाव हो जाएगा और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पर ही बना रहेगा जबकि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+