UP Weather: उत्तर प्रदेश के 29 जिलों में 24 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट, देखें IMD का ताजा अपडेट

UP Weather: उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में सावन महीने में अच्छी बरसात देखने को मिली। खासकर सावन महीने की अंतिम दिनों में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में खूब बारिश हुई। हालांकि सावन महीना भी जाने के बाद भी यूपी में बारिश का अलर्ट जारी है।

मौसम विभाग द्वारा जारी अपडेट के अनुसार मंगलवार सुबह 8:30 बजे से बुधवार सुबह 8:30 बजे तक अर्थात 24 घंटे में उत्तर प्रदेश के 29 जिलों में भारी बरसात की संभावना जाहिर की गई है। ऐसे में लोगों से सावधान और सतर्क रहने की अपील भी की गई है।

up-weather-forecast-heavy-rain-29-district-aaj-ka-mausam-samachar-latest-update-today-hindi

आज के मौसम के बारे में जाने से पहले लिए देखते हैं की बीते 24 घंटे में उत्तर प्रदेश का मौसम कैसा रहा। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ द्वारा सोमवार को जारी बीते 24 घंटे की रिपोर्ट के अनुसार आगरा जनपद में सर्वाधिक बरसात रिकार्ड की गई।

सोमवार को बीते 24 घंटे में उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद में 102.0 मिलीमीटर बरसात रिकार्ड की गई। इसी तरह बीते 24 घंटे में उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर और मेरठ तथा बांदा का तापमान सर्वाधिक रहा। कानपुर शहर में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

इसके अलावा सोमवार को जारी अपडेट के अनुसार बीते 24 घंटे में उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद का तापमान सबसे कम रहा। लखनऊ में स्थित मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी अपडेट के अनुसार उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद का तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

24 घंटे में इन जनपदों में होगी भारी बरसात
मौसम विभाग द्वारा जारी लेटेस्ट अपडेट के अनुसार बीते मंगलवार अर्थात आज सुबह 8:30 बजे से बुधवार सुबह 8:30 बजे तक उत्तर प्रदेश के बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गोंडा, बस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर एवं आसपास इलाकों में भारी वर्षा होने जाहिर की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+