UP Weather Alert: यूपी में कब से शुरू होगी बारिश, कितनी डिग्री तक गिर सकता है तापमान?

UP weather alert: उत्तर प्रदेश के लोगों को तपती लू और झुलसाने वाली गर्मी से अब कुछ राहत मिलने जा रही है। राज्य के कई हिस्सों में रविवार को गरज-चमक के साथ बारिश हुई, जिससे मौसम ने अचानक करवट ली। गाजियाबाद और नोएडा जैसे इलाकों में बूंदाबांदी के साथ हवाओं ने राहत की सांस दी।

मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में प्रदेश भर में बारिश की गतिविधियां और तेज होंगी। पश्चिमी विक्षोभ और पुरवा हवाओं के असर से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। इससे गर्मी से परेशान लोगों को कुछ दिनों तक चैन मिल सकता है।

up weather alert update monsoon

इस समय अधिकतर जिलों में बादल मंडरा रहे हैं और कई जगहों पर तेज हवाएं चल रही हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, सोमवार से प्रदेश के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आएगी, जिससे गर्मी की मार से कुछ राहत मिलेगी।

पूर्वांचल से शुरू होगा नया बारिश चक्र

16 जून से एक नया मानसूनी सिस्टम सक्रिय होने जा रहा है, जिसकी शुरुआत पूर्वी यूपी से होगी। इसके बाद यह बारिश का दौर धीरे-धीरे पश्चिमी हिस्सों की ओर बढ़ेगा। अनुमान है कि 18 से 20 जून के बीच प्रदेश भर में अच्छी बारिश हो सकती है।

इस सिस्टम के असर से तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट संभव है। इससे दिन और रात दोनों का मौसम सुहावना होने की उम्मीद है। वहीं, आगामी सप्ताह में कई जिलों में भारी बारिश के भी संकेत मिले हैं।

किन जिलों में गिरी बूंदें और चलीं हवाएं

रविवार को जिन जिलों में गरज के साथ बारिश हुई उनमें वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ, आजमगढ़, गोरखपुर, कानपुर, मिर्जापुर, जौनपुर, देवरिया, और अमेठी प्रमुख हैं। इन इलाकों में हवाएं 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं।

बांदा, चित्रकूट, बलरामपुर, सीतापुर, सुल्तानपुर, कुशीनगर जैसे जिलों में भी झोंकेदार हवाओं के साथ वर्षा देखी गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि मौसम ने अचानक ऐसी करवट ली कि दोपहर की तपिश शाम तक ठंडी फिजाओं में बदल गई।

तापमान में गिरावट और आगे का पूर्वानुमान

बुंदेलखंड क्षेत्र में तड़ित झंझावात के कारण तापमान में पहले से गिरावट दर्ज की गई थी। अब पूरे प्रदेश में इस रुझान के बढ़ने की संभावना है। अगले 7 दिनों में अधिकतम तापमान में 5 से 7°C और न्यूनतम तापमान में 4 से 6°C की गिरावट हो सकती है।

हालांकि, मौसम विभाग ने यह भी चेतावनी दी है कि अगले 24 घंटों में पूर्वांचल के कुछ इलाकों में लू की स्थिति बनी रह सकती है। बनारस समेत कई जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें गरज-चमक और आंधी की संभावना है।

बीते गुरुवार को प्रदेश में गर्मी का प्रकोप चरम पर रहा। बनारस के चिरईगांव में एक बीडीओ की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें पीएचसी में भर्ती कराना पड़ा। वहीं, दशाश्वमेध घाट पर एक व्यक्ति गर्मी के कारण बेहोश होकर गिर गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+