मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, कहा- यूपी में दो दिन गरज-चमक के साथ होगी भारी बारिश

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, कहा- यूपी में दो दिन गरज-चमक के साथ होगी भारी बारिश

लखनऊ, 15 सितंबर: पिछले तीन-चार दिनों से लगातार बारिश हो रही है, लेकिन मंगलवार (14 सितंबर) को एक बार फिर सूरज के कड़े तेवर देखने को मिले। तो वहीं, मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अगले दो घंटे के अदर बारिश की चेतावनी जारी की है। साथ कहा, 16 और 17 सितंबर को कुछ स्थानों पर हल्की से सामान्य तो कही भारी बारिश हो सकती है।

UP Weather Alert: heavy rain with thunder and lightning for two days in uttar pradesh

मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के मुताबिक, बुधवार 15 सितंबर को बुलंदशहर, गुलावठी, चित्रकूट, फतेहपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, औरय्या, जालौलन, हमीरपुर, महोबा, झांसी व ललितपुर आसपास के इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। इसी क्रम में गुरुवार 16 सितंबर को फर्रुखाबाद, कन्नौज, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी व आसपास के इलाकों में भी भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार 17 सितंबर को भी प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की से सामान्य बारिश होने का अनुमान है। तो वहीं, उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान अनेक स्थानों पर हल्की से सामान्य बारिश हुई। तो कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ीं। इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हुई। बता दें, इस अवधि में प्रदेश में सबसे अधिक बारिश सीतापुर के लहरपुर में दर्ज की गई। यहां पांच सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

इतना ही नहीं, सहारनपुर के देवबंद, बिजनौर के नजीबाबाद, एटा, सहारनपुर के रामपुर मनिहारन, बरेली में चार-चार, बलिया, कन्नौज के छिबरामऊ, जालौन के उरई में तीन-तीन, मुरादाबाद, प्रतापगढ़, बांदा के अतर्रा, जालौन के उरई में तीन-तीन, वाराणसी, बागपत के बड़ौत और हापुड़ में दो-दो सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। तो वहीं, अब मौसम विभाग ने बुलंदशहर, गुलावठी, बिजनौर, चांदपुर, में अगले दो घंटे के अदर बारिश होने की संभावना जताई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+