UP Voter List 2003: पुरानी वोटर लिस्ट में नाम गायब, क्या नया SIR फॉर्म रिजेक्ट होगा? क्या कहता है नियम

UP Voter List 2003 Update: उत्तर प्रदेश सहित 12 राज्यों में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान के दौरान मतदाता सूची को अपडेट करने का काम तेजी से जारी है। इसी बीच लोगों के मन में एक बड़ा सवाल उठ रहा है अगर 2003 की पुरानी मतदाता सूची में नाम नहीं था, तो क्या अब नया फार्म भरा जा सकता है या नहीं?

इस सवाल का जवाब है-नहीं, ऐसा बिल्कुल नहीं है। यदि 2003 की लिस्ट में आपका या आपके परिवार के किसी सदस्य का नाम दर्ज नहीं है, तब भी नया फॉर्म भरना जरूरी और पूरी तरह वैध है। जानिए पूरा नियम क्या कहता है...

up-voter-list-2003-update

क्यों जरूरी है नया फॉर्म भरना?

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान घर-घर गणना टीम जाकर एक गणना फार्म देती है। इस फॉर्म को भरना बेहद जरूरी है, क्योंकि ससे आपका मौजूदा पता, रिवार की सदस्य संख्या,उम्र, दस्तावेज़ और नया विवरण र्तमान स्थिति के अनुसार सही तरह से दर्ज किए जाते हैं। यदि परिवार के किसी भी सदस्य का नाम 2003 की सूची में मौजूद है, तब भी आपको गणना फार्म भरना चाहिए। यह पके पूरे परिवार के नए और अद्यतन विवरणों को रिकॉर्ड में लाता है।

अगर किसी का भी नाम नहीं है? तब भी चिंता मत करें

अगर 2003 की मतदाता सूची में परिवार के किसी भी व्यक्ति का नाम नहीं मिलता है तब भी गणना फार्म भरना अनिवार्य है। यह फॉर्म भरने से आपका नया वोटर रजिस्ट्रेशन रुकता नहीं, बल्कि सही तरीके से आगे बढ़ता है।

SIR अभियान का उद्देश्य क्या है?

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को पूरी तरह सटीक और अद्यतन बनाना है। इस प्रक्रिया के तहत पुराने रिकॉर्ड की बारीकी से जांच की जाती है, नए योग्य मतदाताओं को सूची में जोड़ा जाता है और पहले से मौजूद त्रुटियों को ठीक किया जाता है। इसके साथ ही उन मतदाताओं के नाम हटाए जाते हैं, जो अब जीवित नहीं हैं या अपने मूल क्षेत्र से स्थायी रूप से स्थानांतरित हो चुके हैं। निर्वाचन आयोग का लक्ष्य है कि वर्ष 2025 से पहले पूरी मतदाता सूची को वर्तमान स्थिति के अनुसार पूरी तरह सही, साफ-सुथरा और अपडेटेड बनाया जा सके।

लोगों में भ्रम क्यों फैला?

2003 की लिस्ट को आधार मानकर किए जा रहे सत्यापन के कारण कई लोगों को लगा कि पुरानी लिस्ट में नाम नहीं है, तो नया फॉर्म मान्य नहीं होगा! किन निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह केवल डेटा मिलान और ऐतिहासिक रिकॉर्ड सत्यापन के लिए है, न कि नई एंट्री को रोकने के लिए। अगर 2003 की सूची में आपका नाम नहीं है, तब भी णना फार्म भरना आवश्यक है। फॉर्म पूरी तरह वैध है। का वोटर रजिस्ट्रेशन बिना किसी बाधा के आगे बढ़ेगा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+