UP Voter List Download: वोटर लिस्ट निकलना हुआ आसान, बस एक लिंक से डाउनलोड करें 2003 की मतदाता सूची
UP Voter List 2003 Download: देश में इन दिनों विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR - Special Intensive Revision) की प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) को विशेष प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है ताकि वे नाम, पता, आयु एवं अन्य महत्वपूर्ण विवरणों का सही सत्यापन कर सकें।
ऐसे माहौल में सबसे अधिक आवश्यकता इस बात की है कि नागरिक अपनी पुरानी वोटर लिस्ट, विशेष रूप से 2003 की सूची, घर बैठे आसानी से डाउनलोड कर सकें। इसी जरूरत को देखते हुए हम आपको बताते हैं कि कैसे आप घर बैठे 2003 की वोटर लिस्ट आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

क्यों जरूरी है 2003 की वोटर लिस्ट?
कई राज्यों में 2003 की वोटर लिस्ट को आधार माना जा रहा है क्योंकि इस समय पहली बार डिजिटल रिकॉर्ड तैयार हुआ था। SIR फॉर्म में EPIC नंबर और अन्य विवरण की जरूरत होती है, जिन्हें कई लोग पुराने वोटर कार्ड या बीच की लिस्ट में नहीं खोज पाते। ऐसे में 2003 या 2004 की पुरानी मतदाता सूची महत्वपूर्ण साबित होती है।
घर बैठे ऐसे डाउनलोड करें 2003 की वोटर लिस्ट
2003 की वोटर लिस्ट ऑनलाइन प्राप्त करने के लिए आपको यहां स्टेप बाय स्टेप प्रॉसेस बताया जा रहा है-
स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- अपने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) की वेबसाइट खोलें।
- होमपेज पर "Archived Electoral Rolls", "Old Electoral Rolls" या "Previous Years List" जैसे विकल्प खोजें।
स्टेप 2: साल चुनें
- यहां आपको कई वर्षों की मतदाता सूचियाँ मिलेंगी।
- कई राज्यों में 2003 की अंतिम प्रकाशित लिस्ट 2004 में अपलोड हुई थी, इसलिए 2003 नहीं मिले तो 2004 का विकल्प चुनें।
- यह दोनों ही लिस्ट संदर्भ के लिए उपयोगी होंगी।
स्टेप 3: जिला और विधानसभा क्षेत्र चुनें
- अपना जिला (District) चुनें।
- इसके बाद अपना विधानसभा क्षेत्र (Assembly Constituency) सेलेक्ट करें।
- फिर अपने क्षेत्र से जुड़े मतदान केंद्र (Polling Station) या बूथ नंबर का चयन करें।
स्टेप 4: वोटर लिस्ट डाउनलोड करें
- सभी विवरण भरने के बाद संबंधित वर्ष की मतदाता सूची PDF के रूप में उपलब्ध हो जाएगी।
स्टेप 5: अपना नाम ऐसे खोजें
- PDF खुलने के बाद-
- कीबोर्ड पर Ctrl + F दबाएँ।
- अपना नाम, पिता/माता का नाम या EPIC नंबर सर्च करें।
- जब आपका नाम मिले, उसके सामने दिया गया EPIC Number ही वह नंबर है, जिसे आपको SIR प्रक्रिया में फॉर्म में भरना होता है।
SIR प्रक्रिया में क्यों जरुरी है यह सूची?
- EPIC नंबर की पुष्टी
- पुराने रिकॉर्ड से तुलना
- गलतियों को ठीक कराने में आसानी
- BLO सत्यापन के दौरान सही जानकारी देने में मदद
पुरानी सूची मिलने से यह भी पता चलता है कि पहले आपका है जिसे SIR फॉर्म में भरना है.












Click it and Unblock the Notifications