UP Vidhansabha: विधानसभा में जातीय जनगणना को लेकर हंगामा, सपा ने उठाया मामला
UP News: उत्तर प्रदेश विधानसभा में गुरुवार को जातीय जनगणना के मुद्दे को लेकर हंगामा हुआ। विधानसभा से पहले यह मुद्दा विधान परिषद में बुधवार को उठाया गया था। हालाँकि सरकार की तरफ़ से इस मुद्दे को लेकर स्थिति स्पष्ट कर दी गई।

गुरुवार को विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही समाजवादी पार्टी के सदस्य संग्राम यादव ने जातीय जनगणना का मुद्दा उठाया। उन्होंने सरकार से जानना चाहा कि क्या सरकार जातीय जनगणना कराएगी।
संग्राम के इस सवाल का जवाब सरकार की तरफ़ से उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप साही ने जवाब देते हुए कहा कि जातीय जनगणना कराने का अधिकार केंद्र के पास है। इसलिए राज्य सरकार इस स्तर पर ख़ुद से कोई फ़ैसला नहीं कर सकती।
सूर्य प्रताप साही के सवालों से असंतुष्ट समाजवादी पार्टी के कार्यकर्तावों ने हंगामे के बीच सदन से वॉक आउट कर दिया। इसके अलावा सदन में इन्वेस्टर समिट का मामला भी उठाया गया। सदन में कांग्रेस की नेता आराधना मिश्रा मोना ने सरकार से जानना चाहा कि इन्वेस्टर समिट के बाद उत्तर प्रदेश में कितना निवेश आया है।
कांग्रेस नेता की तरफ़ से पूछे गये सवाल का जवाब सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी ने दिया। नन्दी ने आराधना मिश्रा के पिता और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी का ज़िक्र करते हुए कहा कि सरकार की तरफ़ से निवेश को लेकर कई कदम उठाये गये हैं।
हालाँकि आराधना मिश्रा मंत्री के इस सवाल से संतुष्ट नहीं दिखाईं दीं। उन्होंने कहा कि मैं तो इतना पूछ रही हूँ कि सरकार ने निवेश को लेकर जितना खर्च किया उसके बाद उत्तर प्रदेश में धरातल पर कितना निवेश दिखाई दे रहा है।












Click it and Unblock the Notifications