UP Congress: अजय राय ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना, बोले- यूपी में बन गया है भयपूर्ण माहौल

UP Congress: उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा है कि प्रदेश की धरती भाजपा और उनके द्वारा पालित पोषित गुंडों और दबंगों से थर्रा रही है। आम जनता भाजपा के चौतरफ़ा हमले से त्राहिमाम कर रही है। बेरोजगारी महँगाई भ्रष्टाचार के साथ ही ध्वस्त कानून व्यवस्था और सत्ता के सरंक्षण में कायम गुंडाराज और जंगलराज भी भयपूर्ण माहौल एक बड़ा कारण है।

अजय राय

यूपी में हो रहीं दिल दहला देने वाली घटनाएं

राय ने एक बयान जारी कर यह बातें कहीं। अजय राय ने कहा कि योगी सरकार कानून व्यस्था दुरुस्त होने के हवा हवाई दावे करती है लेकिन धरातल की सच्चाई में सुल्तानपुर की दिल दहला देने जैसी घटनाएं हैं जहाँ भाजपा के नेता एवं उनके द्वारा संरक्षित गुंडों ने क्रूरता और बेरहमी से डॉ. घनश्याम तिवारी के पैरों में ड्रिल किया। सीने की हड्डियां पीट पीटकर तोड़ डाली गयीं जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई। इसी तरह जनपद आज़मगढ़ में भी बाइक सवार अपराधियों द्वारा व्यवसायी पिता पुत्र की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई।

अब तक आरोपी नहीं पकड़े गए

उन्होंने कहा कि मुख्य आरोपित और उसके सहयोगियों को योगी जी की पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। लीपापोती कर उन्हें बचाने का कार्य चल रहा है। रंगदारी, कब्जा, अपहरण, पशुओं के साथ क्रूरता जैसे जघन्य अपराधों के आरोपी अजय नारायण सिंह और उसके चचेरे भाई सहित भाजपा के दबंगों ने सिंचाई विभाग की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर भाजपा की युवा मोर्चा का जिला कार्यालय बना रखा था। उसका चचेरा भाई भारतीय जनता युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष है।

कार्यवाही के नाम पर हो रही खाना पूर्ति

अजय राय ने कहा कि योगी सरकार ने कांग्रेस पार्टी के दबाव में कार्यवाही के नाम पर खानापूर्ति करते हुए भाजपा की युवा मोर्चा के अवैध कार्यालय को गिराया किन्तु मुख्य आरोपी द्वारा नारायणपुर में प्राइमरी पाठशाला की जमीन पर अभी भी कब्जा कायम है। उन्होंने योगी सरकार से सवाल करते हुए पूछा कि बुलडोजर का रुख उसके घर की तरफ कब होगा?

बीजेपी का जवाब- यूपी में कानून का राज

हालांकि कांग्रेस के इन आरोपों को लेकर बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता अवनीश त्यागी ने कहा कि कांग्रेस की आदत है कि वह अनरगल आरोप लगाती है। यूपी में आज माफियाओं और अपराधियों की कमर टूट चुकी है। जहां भी घटना होती है सरकार तत्काल एक्शन लेने का काम करती है। कानून व्यवस्था के मामले में आज यूपी दूसरे राज्यों के लिए रोल माडल बना हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+