Smart Meter In UP: स्मार्ट मीटर को लेकर है कोई भ्रम तो पढ़ लें यह पूरी खबर, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
Smart Metere News In Hindi Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन लिमिटेड इन दिनों स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर तत्पर दिख रहा है। इसी क्रम में गोरखपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले महराजगंज जिले में भी स्मार्ट मीटर को लेकर अधिकारी जागरूक हैं। पूरे महराजगंज जिले में स्मार्ट मीटर लगाने का काम चल रहा है। वन इंडिया हिंदी रिपोर्टर पुनीत श्रीवास्तव ने महराजगंज के अधिशासी अभियंता परीक्षण राजवीर सिंह से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने स्मार्ट मीटर को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें बताई जो आमलोगों के हित में है। इतना ही नहीं इस खबर को पढ़ने के बाद स्मार्ट मीटर से संबंधित सारे भ्रम खत्म हो जाएंगे।
यह है महराजगंज जिले का लक्ष्य अधिशासी अभियंता परीक्षण राजवीर सिंह ने बताया कि महराजगंज जिले का लक्ष्य 347554 है जिसमें से अभी 4944 मीटर लगाए गए है। मीटर लगाने का काम पूरी सावधानी और गंभीरता से किया जा रहा है। जल्द ही और जगह यह मीटर लग जाएंगे।
पहले कस्बों में लग रहा स्मार्ट मीटर
उन्होंने बताया को पहले कस्बों में स्मार्ट मीटर लगाए जाने का काम किया जा रहा है। वर्तमान समय में महराजगंज, निचलौल, फरेंदा और नौतनवां में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। इसके बाद अन्य क्षेत्रों में यह मीटर लगाए जाएंगे।

यह प्रक्रिया की जाती है पूरी
अधिशासी अभियंता परीक्षण राजवीर सिंह ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया में पूरी सावधानी बरती जाती है ताकि किसी तरह की कोई शिकायत उपभोक्ताओं को न रह जाए। सबसे पहले सर्वे का काम किया जाता है। उसके बाद डाटा वेरिफिकेशन होता है। तत्पश्चात मीटर लगाने का काम किया जाता है फिर वेरिफिकेशन का काम किया जाता है।
उपभोक्ताओं को न हो शिकायत इसके लिए हो रहा यह काम उन्होंने बताया कि स्मार्ट मीटर की रीडिंग बिल्कुल सही आए इसके लिए भी खास उपाय किए जा रहे हैं। इसकी जांच के लिए स्मार्ट मीटर के साथ 5 प्रतिशत पुराने मीटर भी लगाए जा रहे हैं ताकि दोनों का मिलन कर जांच की जा सके। ऐसा इसलिए हो रहा है ताकि स्मार्ट मीटर को लेकर कोई भ्रम किसी को ना रहे।
लोगों से की अपील राजवीर सिंह ने उपभोक्ताओं से अपील की कि स्मार्ट मीटर लगवाने के लिए कोई शुल्क नहीं देना है। यह पूरी तरह फ्री है। इसके साथ ही आप किसी तरह का कोई भ्रम न पालें कि मीटर गलत रीडिंग देगा। यह मीटर आप सबकी सुविधा के लिए लगाए जा रहे हैं इसमें सहयोग करें और बिजली का बिल समय पर जमा करें।












Click it and Unblock the Notifications