UDISE पोर्टल पर छात्रों का डाटा अपलोड न करने वाले स्कूलों को योगी सरकार की चेतावनी, जानिए क्या मिली डेडलाइन

उत्तर प्रदेश सरकार ने यूडीआईएसई पोर्टल पर छात्रों का डेटा चढ़ाने के लिए स्कूलों को चेतावनी दी है। डीजी स्कूल शिक्षा ने कहा है कि यदि 30 अप्रैल तक इस का अनुपालन नहीं हुआ तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

योगी आदित्यनाथ

Director General of school education: उत्तर प्रदेश सरकार ने छात्रों का डाटा UDISE पोर्टल पर न डालने वाले स्कूलों को कड़ी फटकार लगाई है। सरकार ने ऐसे स्कूलों के लिए 30 अप्रैल तक का समय दिया है। इस समय तक यदि इस पोर्टल पर डाटा अपलोड नहीं किया गया तो संबंधित स्कूलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

स्कूली शिक्षा महानिदेशक (डीजीएसई) विजय किरण आनंद ने UDISE (यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट इंफॉर्मेशन सिस्टम फॉर एजुकेशन) पोर्टल पर छात्रों का डेटा भरने में ढिलाई के लिए जिला बेसिक और माध्यमिक शिक्षा अधिकारियों को फटकार लगाई है।

यूडीआईएसई स्कूल शिक्षा डेटा का एक राष्ट्रीय कलेक्शन है जिसका उपयोग योजना बनाने, संसाधन आवंटन का अनुकूलन करने और शिक्षा से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों को लागू करने और प्रगति का आकलन करने के लिए किया जाता है।

अब तक, केवल 20% राज्य-संचालित माध्यमिक विद्यालयों ने UDISE पर छात्र प्रोफ़ाइल को अपडेट किया है, जिसमें सामान्य जानकारी जैसे कि नाम, कक्षा और बच्चे की मातृभाषा शामिल है। विशेष आवश्यकता वाले बच्चों, स्कूल न जाने वाले बच्चों का डेटा भी इसका हिस्सा है।

एक अधिकारी ने कहा कि डेटा फीड न करने से हर साल जारी होने वाली यूडीआईएसई रिपोर्ट में राज्य का प्रदर्शन खराब होगा। अब स्कूलों को काम पूरा करने के लिए 30 अप्रैल की डेडलाइन दी गई है। डीजी ने चेतावनी दी कि पालन नहीं करने पर स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बेसिक विद्यालयों में, यूडीआईएसई पोर्टल पर डेटा फीडिंग का प्रतिशत बलिया (5.2%), आजमगढ़ (5.6%) और मथुरा (5.9%) जिलों में सबसे कम है। मिर्जापुर इकलौता जिला है जिसने 50 फीसदी से ज्यादा काम पूरा किया है। कुल मिलाकर बेसिक स्कूलों में 1.04 करोड़ में से 83.2 लाख विद्यार्थियों का डाटा फीडिंग शुरू नहीं हो पाया है।

माध्यमिक विद्यालयों के लिए, बलिया (2.1%), आजमगढ़ (4.1%) और इटावा (5.1%) ने UDISE पर छात्र डेटा फीड करने के मामले में सबसे खराब प्रदर्शन किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+