UP Scholarship: स्कॉलरशिप का इंतजार कर रहे इन छात्रों का अटक जाएगा पैसा! कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती?

UP Scholarship Latest Update: उत्तर प्रदेश के लाखों छात्र-छात्राओं के लिए आज का दिन खुशियों की सौगात लेकर आया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में छात्रवृत्ति वितरण अभियान का आगाज करेंगे।

इस बार खास बात यह है कि पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक और समाज कल्याण विभाग की योजनाओं का लाभ एक साथ दिया जा रहा है। पात्र विद्यार्थियों के बैंक खातों में पैसा भेजने की पूरी तैयारी कर ली गई है, बस कुछ ही घंटों में सीधे DBT के जरिए छात्रवृत्ति उनके खातों में पहुंचनी शुरू हो जाएगी।

UP Scholarship Update

UP Scholarship: आज शाम खुलेगा 'सरकारी खजाना'

जिला समाज कल्याण अधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार शाम ठीक 4:30 बजे कक्षा 9, 10 और कक्षा 11, 12 समेत उच्च शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों को डिजिटल माध्यम से छात्रवृत्ति वितरित करेंगे। लखनऊ में होने वाले इस मुख्य कार्यक्रम का सजीव प्रसारण उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के शिक्षण संस्थानों में दिखाया जाएगा, ताकि हर छात्र इस पल का साक्षी बन सके।

UP Scholarship: नहीं किया ये काम तो अटक जाएगा पैसा

प्रशासन ने साफ किया है कि छात्रवृत्ति की धनराशि केवल उन्हीं खातों में भेजी जाएगी जो 'आधार-सीडेड' (Aadhaar-seeded) हैं। यानी अगर आपका बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है, तो पैसा फंस सकता है। कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी कुछ छात्रों को प्रतीकात्मक रूप से 'छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण पत्र' भी सौंपेंगे। तीन विभागों के मंत्री भी इस मौके पर मौजूद रहकर अपनी उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे।

UP News: 'लोककल्याण' पर योगी का बड़ा फोकस

स्कॉलरशिप वितरण से इतर, मुख्यमंत्री ने शनिवार को वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट प्रस्तावों पर भी हाई-लेवल बैठक की। योगी आदित्यनाथ ने कड़े निर्देश दिए हैं कि आगामी बजट की 'आत्मा' गरीब, किसान, महिला और युवाओं का उत्थान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले 9 वर्षों में प्रदेश ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है और जनता की आकांक्षाओं को पूरा करना ही सरकार की प्राथमिकता है। बजट में युवाओं और वंचित वर्गों के लिए नई मांगों और केंद्रीय बजट के परिप्रेक्ष्य में कई ऐतिहासिक प्रस्तावों पर चर्चा की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+