UP Road Accident: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने उड़ाया, आधा दर्जन श्रद्धालुओं की हो गई मौत
सावन की शुरुवात होते ही उत्तर प्रदेश में कांवड़ियों का हुजूम सडकों पर निकल पड़ता है। लाखों की संख्या में श्रद्धालु पूरे सावन गंगा घाट से शिव मंदिर की यात्रा करते हैं। ऐसे में सड़क हादसों का खतरा भी बढ़ जाता है। सोमवार को ऐसी ही दो अलग-अलग घटनाए यूपी से सामने आई है जिनमे आधा दर्जन से ज्यादा श्रद्धालुओं की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है।
गोवेर्धन से परिक्रमा कर लौट रहे 3 श्रद्धालुओं की मौत
हालाँकि पहला हादसा यूपी के मथुरा जिले में हुआ है, जिसमे गुरु पूर्णिमा पर्व पर शेरपुर, भिंड, मध्य प्रदेश के करीब 2 दर्जन से अधिक श्रद्धालु गोवर्धन परिक्रमा लगा कर लौट रहे थे, तभी रैपुरा जाट के समीप हादसा हुआ। श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर हाइवे किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे का कारण पीछे से तेज गति से आ रही स्विफ्ट कार का ट्रॉली में घुसना बताया जा रहा है। इस हादसे में कार सवार तीन लोगों समेत कुल चार लोगों की मौत हो गई। वहीं दो-तीन लोगों को गंभीर हालत में आगरा अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया।

डीजे बनवाने हरिद्वार जा रहे थे शिव भक्त
दूसरा हादसा मुज़फ्फरनगर के देवराना होटल थाना क्षेत्र मंसूरपुर में हुआ है। बताया जा रहा है कि ट्रेक्टर ट्रॉली सवार जनपद गाजियाबाद और मेरठ से उत्तराखंड के हरिद्वार जा रहे थे। ट्रैक्टर ट्रॉली में डीजे कावड़ तैयार कर किराए पर श्रद्धालुओं को दिया जाना था। लेकिन रास्ते में देवराना होटल थाना क्षेत्र मंसूरपुर के सामने पहुंचे ही पीछे से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौत
हादसे के फ़ौरन बाद घायलों को थाना मंसूरपुर के बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां गाजियाबाद के 22 वर्षीय रोहित, मुज़फ्फरनगर के 17 वर्षीय अजय और मेरठ के 24 वर्षीय अनमोल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि ट्रैक्टर ड्राइवर मुजफ्फरनगर के सलमान, विकास, मेरठ के हैप्पी, जावेद, मानिक, चिराग, आकाश, ग़ाज़ियाबाद के विशाल, कर्ण और एक अज्ञात सचिन का बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। घटना के संबंध में मृतक रोहित के पिता बाबू निवासी जनपद गाजियाबाद ने थाना मंसूरपुर में ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है।












Click it and Unblock the Notifications