Job In UP: शिक्षक बनने का सपना होगा साकार, प्रोफेसर सहित इन पदों पर होगी भर्ती, ये होंगे पात्र
Prof. Rajendra Singh (Rajju Bhaiya) University, Prayagraj: शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। प्रोफेसर राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया ) विश्वविद्यालय प्रयागराज में जल्द ही प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती शुरू होगी। आइए जानते हैं कितने पदों पर यह भर्ती होगी और कौन पात्र होंगे?
इस विश्वविद्यालय में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के 22-22 पदों पर भर्ती होगी। विश्वविद्यालय कुल 136 पदों पर भर्ती करेगा। इसकी स्थापना के बाद यह सबसे बड़ी भर्ती होगी। इस भर्ती में 66 नियमित और 70संविदा शिक्षक की भर्ती होगी। इसके लिए जनवरी के अंत तक विज्ञापन जारी होगा।

वर्तमान समय में विश्वविद्यालय में मात्र 20 शिक्षक ही नियमित हैं। इसके साथ स्थापना के बाद पहली बार 35 गैर शिक्षण कर्मचारियों की भी भर्ती होगी। इसमें 26 पदों पर विज्ञापन भी जारी कर दिया गया है।
कुलपति प्रोफेसर अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि जल्द ही नियमित शिक्षकों के पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसके लिए विज्ञापन जारी किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications