Mahakumbh 2025: गोरखपुर-अयोध्या कैण्ट अनारक्षित मेला विशेष गाड़ी के फेरों की बढ़ी संख्या, देखे पूरी डिटेल
Indian Railway Mahakumbh Latest News Uttar Pradesh: रेलवे प्रशासन द्वारा महाकुम्भ के श्रद्धालु यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा के लिये 05011/05012 गोरखपुर-अयोध्या कैण्ट-गोरखपुर अनारक्षित मेला विशेष गाड़ी का संचलन 12 से 28 फरवरी,2025 तक गोरखपुर एवं अयोध्या कैण्ट से 17 फेरों के लिये किया जायेगा।
05011 गोरखपुर-अयोध्या कैण्ट अनारक्षित मेला विशेष गाड़ी 12 से 28 फरवरी,2025 तक गोरखपुर से
14.30 बजे प्रस्थान कर सहजनवा से 14.52 बजे, मगहर से 15.10 बजे, खलीलाबाद से 15.30 बजे, बस्ती से
16.02 बजे, बभनान से 16.40 बजे, स्वामी नारायण छपिया से 16.49 बजे, मसकनवा से 17.02 बजे,
मनकापुर से 17.42 बजे तथा अयोध्या धाम से 19.15 बजे छूटकर अयोध्या कैण्ट 19.35 बजे पहुंचेगी।

Indian Railway: बनारस-माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जं ट्रेन रहेगी निरस्त, इन ट्रेनों का बदला मार्ग
वापसी यात्रा में 05012 अयोध्या कैण्ट-गोरखपुर अनारक्षित मेला विशेष गाड़ी 12 से 28 फरवरी,2025 तक
अयोध्या कैण्ट से 21.50 बजे प्रस्थान कर अयोध्या धाम से 22.20 बजे, मनकापुर से 23.42 बजे, दूसरे दिन
मसकनवा से 00.15 बजे, स्वामी नारायण छपिया से 00.19 बजे, बभनान से 00.55 बजे, बस्ती से 01.32
बजे, खलीलाबाद से 02.42 बजे, मगहर से 03.00 बजे तथा सहजनवा से 03.22 बजे छूटकर गोरखपुर
04.30 बजे पहुंचेगी ।
इस गाड़ी में साधारण द्वितीय श्रेणी/शयनयान श्रेणी के 14 तथा एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल
16 अनारक्षित कोच लगाये जायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications