मथुरा में उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बाजार में लगाई झाड़ू, देखिए वीडियो
मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बाजार की सफाई की। एक दुकान के आगे मिली विशेष सफाई पर दुकानदार का माला पहनाकर सम्मान किया।
मथुरा। यूपी में भाजपा की योगी आदित्यनाथ सरकार में उर्जा मंत्री बनने के बाद मथुरा वृन्दावन के विधायक श्रीकांत शर्मा पहली बार मथुरा पहुँचे। श्रीकांत शर्मा का कार्यकर्ताओं ने यहां जोश के साथ स्वागत किया। श्रीकांत शर्मा ने शहर में सफाई अभियान चलाते हुए खुद झाड़ू लगाई।

साथ ही एक दुकान के आगे मिली विशेष सफाई पर मंत्री जी ने दुकानदार का माला पहनाकर सम्मान किया और पत्रकारों से वार्ता में मंत्री जी ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार कतई बर्दाश्त नही किया जायेगा और बृज सहित पूरे प्रदेश में 24 घंटे बिजली मुहैया करायी जायेगी।












Click it and Unblock the Notifications