65 घंटे के बाद UP Electricity कर्मियों की हड़ताल समाप्त, ऊर्जा मंत्री के आश्वासन से खत्म हुआ गतिरोध

उत्तर प्रदेश में बिजलीकर्मियों की हड़ताल समाप्त हो गई है। करीब 65 घंटे तक बत्ती गुल रहने के बाद हड़ताल खत्म हुई है। लोगों ने राहत की सांस ली है। तीन दौर की वार्ता के बाद ऊर्जा मंत्री ने आश्वासन दिया फिर स्ट्राइक खत्म हुई

UP Power crisis

UP Power Crisis खत्म हो गई है। 65 घंटे की हड़ताल के बाद ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने आश्वासन दिया। तीन दौर की बातचीत के बाद बिजलीकर्मियों और यूपी सरकार का गतिरोध समाप्त हुआ। स्ट्राइक खत्म होने के बाद उत्तर प्रदेश की जनता ने राहत की सांस ली है। 65 घंटे से अंधेरे में डूबी जनता के घर बिजली बहाल होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक रविवार को तीसरे दौर की वार्ता में ऊर्जा मंत्री के साथ ऊर्जा निगमों के चेयरमैन एम देवराज, मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) पंकज कुमार और एमडी पी गुरू प्रसाद उपस्थित रहे।

अस्पतालों में परेशान हुए मरीज

हड़ताल के कारण जनता पर कितना असर हुआ, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रायबरेली के अस्पतालों में मरीजों का इलाज बिजली की कमी के कारण बुरी तरह प्रभावित हुआ। बनारस और कानपुर जैसी औद्योगिक जगहों की जनता ने सड़कों पर उतरकर आक्रोश प्रकट किया।

आश्वासन के बाद खत्म हुई हड़ताल

मामले की गंभीरता को देखते हुए ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने हड़ताल करने वाले बिजली कर्मचारियों को ESMA और प्राथमिकी जैसी कार्रवाई से मुक्त करने का आश्वासन दिया। उन्होंने तीन दिसंबर के समझौते के आलोक में बिजली कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने के लिए ऊर्जा निगमों के चेयरमैन को निर्देश दिए हैं।

इसके बाद विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, ने 72 घंटे की सांकेतिक हड़ताल समय से पहले ही समाप्त करने का ऐलान किया। ऊर्जा मंत्री ने हड़ताल और आंदोलन करने वाले बिजली कर्मियों के खिलाफ निलंबन, निष्कासन, एफआईआर जैसे सख्त एक्शन को वापस लेने की घोषणा की है।

इसके बाद विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, ऊर्जा मंत्री अरविन्द कुमार शर्मा का आभार प्रकट किया। संघ ने हाईकोर्ट के प्रति सम्मान व्यक्त करने की बात के साथ रविवार करीब 4 बजे हड़ताल वापस लेने का ऐलान किया।

Recommended Video

      वाराणसी में बिगड़े हालात-हाहाकार के बीच बड़ी खुशखबरी, अब कायम नहीं रहेगा अंधेरा

      संघर्ष समिति ने बिजली कर्मियों से अपील की है कि जनता की तकलीफों को देखते हुए सभी लोग काम पर वापस लौटें। प्रभावित इलाकों में बिजली व्यवस्था सुचारू करने की अपील की गई है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+