UP Polls: चौथे चरण के लिए कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सिद्धू का नाम गायब
नई दिल्ली, 6 जनवरी: कांग्रेस की आंतरिक कलह किसी से छुपी नहीं है। हालांकि पार्टी पांचों चुनावी राज्यों में पूरी ताकत के साथ लड़ रही। इस बीच कांग्रेस हाईकमान ने यूपी में चौथे चरण के चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का नाम तो है, लेकिन पंजाब पीसीसी चीफ नवजोत सिंह सिद्धू का नाम गायब है। इसके अलावा पार्टी ने कई युवा नेताओं को भी अपना स्टार प्रचारक बनाया है।

स्टार प्रचारकों की लिस्ट में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, अजय कुमार लल्लू, आराधना मिश्रा, गुलाम नबी आजाद, अशोक गहलोत, चरणजीत सिंह चन्नी, भूपेश बघेल, सलमान खुर्शीद, प्रमोद तिवारी, पीएल पुनिया, राजीव शुक्ला, सचिन पायलट, दीपेंद्र हुड्डा का नाम शामिल है। इनके अलावा पार्टी ने मोहम्मद अजहरुद्दीन, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, आचार्य प्रमोद, प्रदीप जैन आदित्य और जफर अली नकवी को भी अपना स्टार प्रचारक बनाया।
पार्टी पदाधिकारियों के मुताबिक केएल शर्मा, हार्दिक पटेल, इमरान प्रतापगढ़ी, वर्षा गायकवाड़, सुप्रिया श्रीनेट, राजेश तिवारी, सत्यनारायण पटेल, तौकीर आलम, प्रदीप नरवाल, उमा शंकर पांडे भी चौथे चरण के दौरान पार्टी प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगे।
पंजाब में भी सिद्धू को झटका
वहीं दूसरी ओर पंजाब में हाईकमान ने नवजोत सिंह सिद्धू को तगड़ा झटका दिया है, जहां रविवार को राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री पद के लिए चरणजीत सिंह चन्नी के नाम का ऐलान किया। राहुल ने कहा कि चन्नी मुख्यमंत्री बने, फिर भी उनमें अहंकार नहीं है। वो जनता के बीच जाते हैं, क्या कभी किसी ने नरेंद्र मोदी को जनता के बीच जाते हुए देखा, सड़क पर किसी की मदद करते हुए देखा है? नहीं करेंगे क्योंकि वे प्रधानमंत्री नहीं राजा हैं।












Click it and Unblock the Notifications