UP Politics: पूर्व मंत्री ने स्वामी प्रसाद मौर्य को दी सलाह, बोले- 'स्वामी अपनी बेटी को...'

UP Politics: स्वामी प्रसाद मौर्य के बयानों को लेकर समाजवादी पार्टी में भी घमासान मचा हुआ है। सोमवार शाम को मैनपुरी पहुंचीं सपा सांसद डिंपल यादव द्वारा जहां यह कहा गया था कि स्वामी प्रसाद मौर्य के बयानों से पार्टी का कोई वास्ता नहीं है।

वहीं मंगलवार को समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री पवन पांडे द्वारा भी स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर बयान दिया गया। पवन पांडे ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य को हिंदू धर्म को लेकर अनर्गल बयान बाजी करनी चाहिए।

up-politics-sp-leader-gave-advice-to-swami-prasad-maurya

उन्होंने यह भी कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य डबल गेम खेल रहे हैं और ड्रामा कर रहे हैं। एक तरफ अपनी बेटी को उन्होंने भारतीय जनता पार्टी से सांसद बना रखा है और दूसरी तरफ हिंदू धर्म को लेकर अनर्गल बयान बाजी कर रहे हैं।

स्वामी प्रसाद मौर्य को सबसे पहले अपनी बेटी को सुधारना चाहिए। क्योंकि उनकी बेटी खुद सनातन का झंडा उठाया घूम रही है। उनकी बेटी द्वारा सोशल मीडिया पर देवी देवताओं की तस्वीर लगाई जाती है और स्वामी सनातन धर्म को लेकर अनर्गल बयान देते हैं।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि स्वामी प्रसाद मौर्य को भारतीय जनता पार्टी द्वारा सपा में प्रायोजित किया गया है। जिससे स्वामी प्रसाद मौर्य हिंदू धर्म को लेकर हमेशा अनर्गल बयान देते रहे और समाजवादी पार्टी की छवि धूमिल होती रहे। कहा कि कोई भी आदमी समाज सुधारने से पहले अपना घर सुधरता है ऐसे में उन्हें अपनी बेटी को सुधारना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+