Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

UP Politics: पश्चिम में RLD, पूरब में ओम प्रकाश राजभर, क्या बीजेपी 2024 से पहले बिछा रही सियासी बिसात

बीजेपी ने 2024 के लिहाज से अपने सबसे मजबूत किले यूपी की किलेबंदी शुरू कर दी है। पश्चिम में जयंत और पूरब में राजभर का बीजेपी के करीब आने से विपक्ष का बड़ा नुकसान हो सकता है।

Loksabha Election 2024: देश में अगले साल लोकसभा चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले यूपी में कई सियासी समीकरण बनते बिगड़ते दिखाई दे रहे हैं। बमुश्किल एक साल पहले हुए विधानसभा चुनाव में जहां समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने आरएलडी और ओम प्रकाश राजभर के सहयोग से बीजेपी के खिलाफ मजबूत किला तैयार किया था लेकिन जैसे जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे वैसे ये दोनों सहयोगी बीजेपी की तरफ रुख करते दिखाई दे रहे हैं।

जयंत-राजभर से मिलेगी बीजेपी को ताकत

राजनीतिक विश्लेषकों की माने तो बीजेपी ने 2024 से पहले यूपी में अपनी चुनावी बिसात बिछाने में जुट गई है। एक तरफ जहां अखिलेश यादव पटना से लेकर मुंबई तक गैर बीजेपी गठबंधन का ताना बाना बुनने में लगे हैं वहीं दूसरी ओर यूपी में उनके सहयोगी उनको छोड़कर बीजेपी की तरफ भाग रहे हैं। ऐसे में वह यूपी में बीजेपी को कितना टक्कर दे पाएंगे यह सोचने वाली बाती है।

बीजेपी

विधानसभा में राजभर ने बीजेपी का किया नुकसान

जहां तक बात आरएलडी और ओम प्रकाश राजभर के साथ हुए गठबंधन की है तो इन दोनों सहयोगियों के साथ मिलकर अखिलेश ने विधानसभा चुनाव में पश्चिम से पूरब तक बीजेपी को नुकसान पहुंचाया था। इनमें सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के चीफ राजभर पहले ही अखिलेश से अपना नाता तोड़ चुके हैं तो जयंत चौधरी का रुख पिछले कुछ दिनों से काफी चौंकाने वाला दिख रहा है जो सपा के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं।

जयंत भी बीजेपी में आए तो मजबूत होगा भगवा किला

पश्चिम में जयंत चौधरी यदि बीजेपी के साथ आते हैं तो यह बीजेपी के लिए बड़ी सफलता होगी। हालांकि जयंत ने अभी साफतौर पर कुछ नहीं कहा है कि लेकिन आरएलडी के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय के जो बयान आ रहे हैं उससे लगता है कि रालोद सपा के साथ अलग होने का मूड बना चुकी है। आरएलडी गठबंधन टूटने का सारा ठीकरा सपा और अखिलेश यादव पर ही फोड़ना चाहती है इसलिए अब उसने कई राग अलापने शुरू कर दिए हैं।

जयंत का बीजेपी से हाथ मिलाने की अटकलों को लेकर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी कहते हैं,

जो भी व्यक्ति या संगठन बीजेपी की नीतियों और पीएम मोदी के साथ मिलकर काम करना चाहता है और देश को आगे लेकर जाना चाहता है उसका बीजेपी में स्वागत है। हालांकि जहां तक उनके आने का सवाल है तो यह राष्ट्रीय नेतृत्व तय करेगा कि बीजेपी के साथ उनका गठबंधन होगा या नहीं।

पश्चिमी यूपी में बदल रहा सियासी समीकरण

पश्चिम में जयंत चौधरी के रुख के बाद पूर समीकरण पलटता हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि रालोद की तरफ से कई तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। इनमें से एक आरोप यह भी है कि विधानसभा चुनाव में सपा ने रालोद को उतनी सीटें नहीं दी जितनी देनी चाहिए इसी वजह से उसका क्षेत्रीय पार्टी का दर्जा समाप्त हो गया।

आरएलडी ने सपा पर लगाया अनदेखी का आरोप

रालोद का आरोप है कि सपा की अनदेखी की वजह से ही गठबंधन में दरार पड़ी है। हालांकि इसको लेकर सपा के सासंद बर्क ने कहा, ' रालोद कहीं भी जाए इससे पश्चिमी यूपी की सियासत पर और सपा के प्रदर्शन पर कोई असर नहीं पड़ेगा।'

पूर्वांचल में राजभर बनेंगे बीजेपी की ताकत

वहीं दूसरी ओर पूरब की राजनीति पर नजर डालें तो ओम प्रकाश राजभर पूरी तरह से बीजेपी के करीब आ गए हैं। सूत्रों की माने तो बस गठबंधन का ऐलान होना बाकी है। मंगलवार को भी राजभर ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की। इसको भी गठबंधन से जोड़कर देखा जा रहा है।

राजभर ने अखिलेश के साथ मिलकर लड़ा था विधानसभा चुनाव

राजभर ने विधानसभा चुनाव के दौरान सपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। इसका खासा असर पूर्वांचल में देखने को मिला था और कई जिलों में बीजेपी का सफाया हो गया था। लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी से उनकी नजदीकी पूर्वांचल के सियासी समीकरण में बड़े उलटफेर के तौर पर देखा जा रहा है।

गठबंधन को लेकर ओम प्रकाश राजभर कहते हैं,

गठबंधन किससे होगा, कब होगा इसका सही समय पर ऐलान होगा लेकिन एक बात तय है कि अखिलेश यादव को गठबंधन चलाना नहीं आता है। उन्होंने पहले जो मेरे साथ किया अब वही वह जयंत के साथ कर रहे हैं। उनके अंदर गठबंधन को चलाने की क्षमता नहीं है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+