UP Politics: कांग्रेस नेता ने BJP मंत्री के गेट पर लिखा 'चोर बेईमान', प्रियंका गांधी पर टिप्पणी से थे नाराज
UP Politics Congress leader: भाजपा मंत्री दिनेश प्रताप सिंह द्वारा प्रियंका गांधी को लेकर सोशल साइट एक्स पर मैसेज लिखे जाने के बाद उत्तर प्रदेश कांग्रेस के महासचिव अनिल यादव द्वारा इसका जमकर विरोध किया गया।
इसके अलावा कांग्रेस नेता अनिल यादव ने मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के आवास पर पहुंचकर काले रंग के स्प्रे से पहले तो उनके गेट के समीप लगे नेम प्लेट पर काले रंग से रंग दिया। उसके बाद अनिल यादव ने उनके गेट पर 'चोर बेईमान' लिख दिया।

इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि किस तरीके से कांग्रेस नेता अनिल यादव काले रंग के स्प्रे के माध्यम से बीजेपी के मंत्री दिनेश सिंह के गेट पर पहुंचते हैं और आपत्तिजनक शब्द लिख देते हैं।
आईए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
दरअसल, उपचुनाव के दौरान प्रियंका गांधी वायनाड से चुनाव लड़ेंगी। इसी मामले को लेकर योगी सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह द्वारा सोशल साइट एक्स पर आपत्तिजनक मैसेज लिखा गया। मैसेज का कांग्रेस नेताओं द्वारा जमकर विरोध किया जा रहा है।
इसी बीच कांग्रेस के यूपी के महासचिव अनिल यादव गौतमपल्ली थाना क्षेत्र में स्थित मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के आवास पर पहुंच गए। उनके साथ दो-तीन लोग मौजूद थे। उसके बाद अनिल यादव अपनी जेब से काले रंग का स्प्रे निकाला।
निकालने के बाद अनिल ने नेम प्लेट को काले रंग से रंगने के बाद गेट पर भी चोर बेईमान लिख दिया। अनिल यादव द्वारा इस दौरान दिनेश प्रताप सिंह के खिलाफ नारेबाजी की गई। उन्होंने यह भी कहा कि प्रियंका गांधी के कारण आज हम राजनीति में हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि हमारी मांग है कि दिनेश प्रताप सिंह को मंत्रिमंडल से बाहर किया जाए और उनके खिलाफ पार्टी द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जाए। इसके अलावा उन्होंने अभी कहा कि दिनेश प्रताप सिंह चौराहे पर आकर प्रियंका गांधी से सार्वजनिक रूप से माफी मांगे।












Click it and Unblock the Notifications