UP Politics: 2024 लोकसभा के लिए कार्यकर्ताओं को बूस्टअप करने में जुटी बीजेपी, बीएल संतोष ने दिया मंत्र
बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष ने लोकसभा चुनाव को लेकर पदाधिकारियों के साथ एक अहम बैठक की। संतोष ने कार्यकर्ताओं को मंत्र देते हुए कहा कि अभी से चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है।
Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले अब बीजेपी ने लोकसभा प्रवास योजना को और मजबूत बनाने की कवायद शुरू कर दी है। बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष रविवार को ही लखनऊ पहुंचे थे। वह लगातार कार्यकर्ताओं की बैठकें ले रहे हैं। बीजेपी के नेताओं की माने तो उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि समय से पहले ही सबको लोकसभा चुनाव ती तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।

लोकसभा चुनाव में पूरी ताकत से उतरें
बैठक के दौरान संतोष ने कहा कि पार्टी के पास लोकसभा वार टीम मौजूद है और इसको पूरी ताकत के साथ काम करना होगा। उन्होंने एक एक मुद्दे पर कार्यकर्ताओं को मंत्र दिया। कहा कि जिस तरह से विपक्ष पूरी सरकार को घेरने में जुटा है उसको देखते हुए लोकसभा में एक जुट होकर पूरी ताकत से मैदान में उतरने की जरूरत है।
जनता के बीच विपक्ष को बेनकाब करना होगा
संतोष ने कहा कि विपक्ष ने INDIA का गठन किया है जो सरकार के खिलाफ प्रचार करने में जुटा हुआ है। उसके असर को कम करने के लिए कार्यकर्ताओं को फील्ड में पूरी मुस्तैदी से जनता के बीच काम करना होगा।
कार्यकर्ताओं के लिए कराए जाएंगे वर्कशाप
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को मजबूत करने के लिए अलग अलग राज्यों में वर्कशाप भी कराए जाएंगे। इसके लिए उत्तर प्रदेश में भी कार्यकताओं के लिए वर्कशाप की व्यवस्था की जाएगी। सात से आठ अगस्त के बीच वर्कशाप का आयोजन किया जाएगा जिसमें अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को शामिल होना चाहिए।
अगले महीने से 6 क्षेत्रों में शुरु होंगे कार्यक्रम
उन्होंने कहा कि यूपी के सभी 6 क्षेत्रों पश्चिम, अवध, ब्रज, काशी, बुंदलेखंड और गोरक्ष प्रांत में अगले महीने से ट्रेनिंग कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर जल्द ही दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे। इसमें यूपी के 67 जिला पंचायत अध्यक्ष मुख्य भूमिका निभाएंगे। इससे ग्रामीण इलाकों में बीजेपी के अभियान को और मजबूती मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications