UP: Rajbhar के BJP के साथ जाने के बाद पूर्वांचल में पार्टी को मज़बूत करने में जुटे शिवपाल

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने कहा है कि INDIA की मजबूती देखकर बीजेपी दहशत में आ गई है।

Indian National Developmental Inclusive Alliance or INDIA: देश में अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले जहां बीजेपी अपने कील कांटे दुरुस्त करने में जुटी है वहीं समाजवादी पार्टी भी देश में बन हरे नए एलाएंस को लेकर काफी उत्साहित है। बीजेपी को रोकने के लिए बने महागठबंधन की कवायद के बीच अब समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने पूर्वांचल में डेरा डाल दिया है।

शिवपाल यादव

सपा ने शिवपाल को पूर्वांचल में उतारा

विधानसभा चुनाव में ओम प्रकाश राजभर ने सपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था लेकिन चुनाव के बाद परिस्थितियां बदलीं और राजभर ने सपा से अलग होने का फैसला कर लिया था। अब वह बीजेपी यानी एनडीए का हिस्सा बन चुके हैं। सपा को पता है कि राजभर के साथ छोड़ने का बड़ा नुकसान पूर्वांचल में हो सकता है इसको देखते हुए सपा ने अभी से शिवपाल को पूर्वांचल में उतार दिया है।

आजमगढ़ में डटे शिवपाल यादव

सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने तीन दिवसीय दौरे पर पूर्वांचल में राजनीति का गढ़ कहे जाने वाले आजमगढ़ पहुंचे हुए हैं। आजमगढ़ में वह लगातार सपा की बैठकें ले रहे हैं। दरअसल आजमगढ़ में हुए उपचुनाव में सपा को हार का सामना करना पड़ा था जिसके बाद अखिलेश के नेतृत्व पर काफी सवाल उठे थे। आजमगढ़ में हालांकि शिवपाल ने दावे के साथ कहा है कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) देश भर में विपक्षी गठबंधन भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन या इंडिया की बढ़ती लोकप्रियता के कारण घबरा गई है।

स्वामी मौर्य के बयान से सपा ने झाड़ा पल्ला

वरिष्ठ सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की हिंदू मंदिरों पर हालिया टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि मौर्य ने जो कहा वह उनका निजी विचार है। शिवपाल ने कहा, "कल (30 जुलाई) मैंने पूर्वांचल (पूर्वी यूपी) का दौरा शुरू किया। हम संगठन को मजबूत कर रहे हैं और समाजवादियों को इकट्ठा कर रहे हैं. हम 2024 का लोकसभा चुनाव मजबूती से लड़ेंगे और यूपी में बीजेपी को हराएंगे।''

पूर्वांचल में पार्टी को मजबूत करने में जुटे शिवपाल

यादव आगामी आम चुनाव 2024 के लिए अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के लिए पूर्वी उत्तर प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। विपक्षी गठबंधन बहुत मजबूत है। वरिष्ठ सपा नेता ने दावा करते हुए कहा कि विपक्षी एकता से पूरे देश में भाजपा दहशत में है। मंदिरों पर पार्टी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर यादव ने कहा कि वह उनका (मौर्य का) निजी बयान है। हम उसमें नहीं पड़ना चाहते।"

पूर्वांचल के तीन दिवसीय दौरे पर शिवपाल

इससे पहले पूर्वी यूपी के अपने तीन दिवसीय दौरे के दूसरे दिन यादव ने आजमगढ़ के नेहरू हॉल में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की थी। जौनपुर से आजमगढ़ पहुंचने पर सपा कार्यकर्ताओं ने शिवपाल का जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही जिले की नई पार्टी कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।

मंगलवार को भी कई जगहों पर लेंगे बैठकें

यह पूछे जाने पर कि क्या वह 2024 में आज़मगढ़ लोकसभा सीट से सपा के उम्मीदवार होंगे। उन्होंने कहा, "पार्टी जो भी निर्देश देगी, मैं उसका पालन करूंगा।" वरिष्ठ सपा नेता हरिप्रसाद दुबे ने बताया कि मंगलवार सुबह वह आसपास के जिलों का दौरा करेंगे। इस मौके पर सपा की निवर्तमान जिला इकाई के अध्यक्ष हवलदार यादव, पूर्व सांसद नंद किशोर यादव और विधायक दुर्गा प्रसाद यादव समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+