योगी राज में यूपी पुलिस का यह रूप भी देख लीजिए, खास VIDEO
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश का पालन करते हुए कानपुर में पुलिसकर्मियों ने थाने की खुद साफ-सफाई की। देखिए वीडियो।
कानपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने आदेश दिया था कि सभी पुलिस थानों में पुलिसकर्मी खुद साफ़-सफाई करेंगे जिसका असर दिखाई पड़ने लगा है । कानपुर के कई थानों में पुलिसकर्मियों ने खुद हाथों में झाड़ू उठाकर सफाई की।

कानपुर कोतवाली व महिला थाने के पुलिस कर्मियों ने मुख्यमंत्री के आदेशों का पालन करते हुए खुद अपने हाथों में झाड़ू उठाई और थाने के हर कोने को साफ़ कर दिया। इस अभियान में महिला पुलिसकर्मियों ने भी खुद को पीछे नहीं रखा और उन्होंने भी साफ़-सफाई की ।

कोतवाली थाने के डिप्टी एसपी राजेंद्र धर द्विवेदी ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के स्वच्छता अभियान के तहत पूरे जनपद की सभी थाने चौकी में सफाई अभियान चलाया गया है। देखिए वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications