मिर्जापुर में तैनात दरोगा के बेटे ने जीता मिस्टर यूपी का खिताब
मूल रूप से इलाहाबाद के ओम गायत्री नगर में रहने वाले अभिषेक मिश्रा डेलीबुड कंपनी की ओर से मुंबई में आयोजित प्रतियोगिता में सैकड़ों प्रतियोगियों को पछाड़कर मिस्टर यूपी का खिताब अपने नाम किया।
मिर्जापुर। यूपी में मिर्जापुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में लेखाअधिकारी के पद पर तैनात उपनिरीक्षक राजीव मिश्रा के पुत्र अभिषेक मिश्रा मुंबई में आयोजित प्रतियोगिता में मिस्टर यूपी चुने गए। मूल रूप से इलाहाबाद के ओम गायत्री नगर में रहने वाले अभिषेक मिश्रा डेलीबुड कंपनी की ओर से मुंबई में आयोजित प्रतियोगिता में सैकड़ों प्रतियोगियों को पछाड़कर मिस्टर यूपी का खिताब अपने नाम किया।

अप्रैल में इलाहाबाद में हुआ था प्रतियोगिता का शुभारंभ
अप्रैल में इलाहाबाद में आयोजित प्रतियोगिता के शुरुआती चरण में अभिषेक को दो सौ प्रतिभागगियों के बीच से चुना गया। इसके बाद मुंबई में आयोजित सेमीफाइनल और फाइनल में अभिषेक ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये अस्सी प्रतियोगियों को पछाड़ कर मिस्टर यूपी का खिताब अपने नाम किया। अभिषेक ने इस वर्ष जगत तारन गोल्डन जुबली स्कूल से इंटर की परीक्षा पास की।

अभिषेक अभिनय के क्षेत्र में अपना कैरियर बनाना चाहते है। अभिषेक ने अपनी इस सफलता का श्रेय पिता राजीव मिश्रा और मां सविता मिश्रा को देते है। बेटे की इस सफलता से पूरा परिवार खुश है।












Click it and Unblock the Notifications