Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

उप्र में अगले महीने होगी 5 हजार दरोगाओं की भर्ती, इस बार महिलाओं को भी मिलेगा मौका

लखनऊ। योगी सरकार में यूपी पुलिस की ओर से अगले माह से सब इंस्पेक्टर और पीएसी प्लाटून कमांडर के पांच हजार पदों पर भर्ती कराई जाएंगी। इस भर्ती में महिलाओं के लिए 20 पर्सेंट पोस्ट्स रिजर्व रखी गई हैं।

UP police sub-inspector recruitment

डीजीपी मुख्यालय ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को इस संबंध में प्रपोजल ​भेजा है। यह भर्ती ऐसे समय में होने जा रही हैं, जबकि पुलिस महकमे में प्रमोशन से साढ़े 7 हजार पदों को भरा गया है और 22 हजार सब इंस्पेक्टर को इंस्पेक्टर बनाया गया है। सब इंस्पेक्टर को इंस्पेक्टर बनाने के चलते प्रदेश में सब-इंस्पेक्टर की आवश्यकता है। वहीं, इंस्पेक्टर के भी काफी संख्या में पद रिक्त हैं।

5 हजार दरोगाओं की भर्ती

5 हजार दरोगाओं की भर्ती

जानकारी के मुताबिक, यूपी पुलिस में 5 हजार दरोगाओं की भर्ती के लिए डीजीपी मुख्यालय से परमीशन मिलने के बाद भर्ती प्रक्रिया की समय सारिणी तैयार की जा रही है। यहां प्लाटून कमांडर के लगभग 250 पदों को छोड़ दिया जाए तो बाकी बचे 4750 में से 950 पद महिलाओं के लिए ही रिजर्व रखे जाएंगे। ऐसा हुआ तो ये अब तक की सबसे ज्यादा संख्या हो सकती है।

 अगले माह के अंत तक प्रक्रिया शुरू होगी

अगले माह के अंत तक प्रक्रिया शुरू होगी


जो प्रपोजल डीजीपी मुख्यालय ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को भेजा है, उसकी मंजूरी मिलने के बाद संभावना रहेगी कि अगले माह के अंत तक भर्तियां शुरू हो जाएं।

योगी सरकार ने मानी थी ये बात

योगी सरकार ने मानी थी ये बात

पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं डीजीपी ओपी सिंह ने भी पुलिस महकमें में 42 पर्सेंट पद खली होने की बात मानी थी। तब कहा गया था कि जल्द ही इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जिसके बाद यह 5 हजार पदों की भर्तियों से जुड़ी जानकारी आई है।

ये भी पढ़ें: नवाबों के शहर में पुलिस के हत्थे चढ़ा फर्जी नवाब, सेना में भर्ती व इंटरव्यू के नाम पर रुपये ऐंठता था

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+