VIDEO: कानपुर में बीजेपी नेता को दरोगा ने मारा थप्पड़, महिलाओं को खदेड़ा

नेता ने जैसे ही अपनी पहचान बताना शुरू किया दरोगा को गुस्सा आ गया, उसने पूछा प्रधानमंत्री हो क्या और जोरदार थप्पड़ जड़ दिया।

कानपुर। कानपुर के गोविंद नगर थाना क्षेत्र में थाने में जोरदार हंगामा देखने को मिला। यहां महिला बीजेपी पार्षद के पिता रतनलाल को चौकी इंचार्ज ने जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद चौकी का गेट बंद कर घुसों से पीटा गया। जब ये बात बीजेपी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को पता चली तो बड़ी सख्या में बीजेपी कार्यकर्ताओ ने चौकी का घेराव कर दिया और धरने पर बैठ गए। दरोगा और सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई। दरोगा ने जिन्हें थप्पड़ मारा वो भाजपा के बुंदेलखंड क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भी हैंl

बीजेपी नेता को चौकी में सबके सामने मारा थप्पड़

बीजेपी नेता को चौकी में सबके सामने मारा थप्पड़

गोविन्द नगर थाना क्षेत्र के गुजैनी में रहने वाली विधि राजपाल वार्ड 34 से भाजपा की पार्षद हैं। विधि राजपाल के पिता आनंद राजपाल भाजपा के बुंदेलखंड क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हैं। दरअसल महादेवन बस्ती में कुछ दिन पहले कटिया फास कर बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। जिसमे पुलिस ने भी कार्रवाई की थी। आनंद राजपाल का आरोप है कि पीड़ित महिलाओं से रतन लाल चौकी इंचार्ज अच्छे लाल पाल 10 हजार रुपए की मांग कर रहे थेl इस संबंध में आनंद राज पाल महिलाओं की पैरवी करने के लिए गए।

महिलाओं के साथ पहुंचे थे चौकी, बता रहे थे पहचान

महिलाओं के साथ पहुंचे थे चौकी, बता रहे थे पहचान

भाजपा के बुंदेलखंड उपाध्यक्ष आनंद राज पाल तीन महिलाओं को लेकर चौकी पहुंचे थे। आनंद राज पाल ने बताया कि जब वो चौकी गए तो वहां पर तीन सिपाही थे, उन्होंने उनसे पूछा कि दरोगा अच्छे लाल पाल कहां है तो सिपाहियों ने कहा कि वो खाना खाने गए है। कुछ देर इंतजार करने के बाद जब दरोगा आए तो उन्होंने कहा कि ये महिलाए बहुत गरीब हैं। उन्होंने कहा दरोगा मेरा परिचय जान लीजिए तो दरोगा कहने लगे कि तुम क्या हो प्रधानमंत्री हो या मुख्यमंत्री, बस इतना कहते हुए उन्होंने मेरे जोरदार थप्पड़ मार दिया। इसके बाद मेरे साथ आईं महिलाओं को बाहर कर दिया और चौकी का गेट बंद करके मुझे सिपाहियों ने पकड़ लिया।

बढ़ता लग रहा है मामला

बढ़ता लग रहा है मामला

हमारी मांग है कि दरोगा और सिपाहियों को बर्खास्त किया जाए, मैं इन पर मुकदमा भी दर्ज कराऊंगाl जिन महिलाओं पर बिजली कटौती का केस है, उन से ये दरोगा 10 हजार रुपए की मांग कर रहा था। इसके साथ ही वो 4 हजार रुपए भी ले चूका है। वहीं एसपी साउथ अशोक कुमार वर्मा हाथ जोड़ कर बीजेपी कार्यकर्ताओं से माफी मांगते रहे लेकिन बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनकी एक नहीं सुनी और उन्हें भी अपमान जनक बाते कहते रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+