योगी की सख्ती के बावजूद ड्यूटी पर ही सो रही है यूपी पुलिस, देखिए वायरल तस्वीरें

डायल 100 की गाड़ी में ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी चैन की नींद सो रहे हैं और जनता की सुरक्षा का जिम्मा राम राज्य समझकर छोड़ दिया है, ग्रामीणों ने इसे रंगे हाथ पकड़ लिया...

संभल। यूपी पुलिस अपनी ड्यूटी के प्रति कितना ईमानदार है इसका पता इन तस्वीरों से लगाया जा सकता है। ऐसे में जब जनता की सुरक्षा ही राम भरोसे है तो राम मंदिर बन ही जाना चाहिए।

PICS: जब कुंभकर्ण हो चुकी है यूपी पुलिस तो बन जाना चाहिए राम मंदिर!

दरअसल डायल 100 की गाड़ी में ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी चैन की नींद सो रहे हैं और जनता की सुरक्षा का जिम्मा राम राज्य समझकर छोड़ दिया है। गाड़ी में भी केवल एक ही कांस्टेबल मिला बाकी कहां हैं इसका कोई अता-पता नहीं। काफी देर तक नजर बनाए रखने के बावजूद भी दरोगा और उसके साथी कांस्टेबल गाड़ी में नजर ही नही आए। ग्रामीणों ने सोते हुए पुलिस कर्मी की फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।

PICS: जब कुंभकर्ण हो चुकी है यूपी पुलिस तो बन जाना चाहिए राम मंदिर!

मामला संभल के धनारी थाना क्षेत्र का है जहां एक गांव में पुलिस की डायल 100 गश्त करने गई थी। जिसके बाद गाड़ी से उतरकर दरोगा और अन्य कांस्टेबल तो पता नहीं कहा चले गए लेकिन पुलिस की गाड़ी पर तैनात एक पुलिसकर्मी गाड़ी के अंदर ही चैन की नींद सो रहा था। जबकि गाड़ी के शीशे खुले हुए थे।

PICS: जब कुंभकर्ण हो चुकी है यूपी पुलिस तो बन जाना चाहिए राम मंदिर!
PICS: जब कुंभकर्ण हो चुकी है यूपी पुलिस तो बन जाना चाहिए राम मंदिर!

डायल 100 में पुलिस कर्मियों की ड्यूटी टाइमिंग के चलते भी दिन-रात पुलिस सोती नजर आ रही है। ऐसा नहीं है कि ये मामला संभल में ही सामने आया है आप भी अपने क्षेत्र में कुंभकर्ण हो चुकी पुलिस देखते ही होंगे! तो क्या ये कहना गलत होगा की पुलिस तो सुधरेगी नहीं, प्रदेश को ही राम राज्य में तबदील होना होगा!

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+