VIDEO: दबंगई करते यूपी पुलिस ने दिखाया अमानवीय चेहरा, बोले अपशब्द

प्लाट खाली कराने आए दरोगा ने गुंडे की तरह सामान फेंका, गाली दी, यहां तक की महिलाओं तक का कोई लिहाज नहीं किया। आरोप है कि ये काम उसने पैसे लेकर किया है।

मथुरा। सपा राज में तो पुलिस के दबंगई के कई मामले सामने आते रहे हैं तो अब सूबे में जब योगी सरकार है फिर भी पुलिस वालों ने दबंगई दिखाने कम नहीं किया है। मथुरा में जैंत के राल गांव में एक ताजा मामला सामने आया है जहां दरोगा और पुलिस कर्मियों ने सारी हदें पार कर दी हैं। दरोगा ने एक पीड़ित परिवार को धमकाते हुए उनका सारा सामान फेंक दिया और महिलाओं से अभद्रता की और पीड़ित जमीन मालिक को ही जमीन खाली करने के लिए आदेश कर दिया। पीड़ित परिवार डर की वजह से कुछ नहीं कह पाया और सिर्फ कब्जा होते देखता रहा।

गुंडे की तरह आया पुलिसवाला

गुंडे की तरह आया पुलिसवाला

जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आने के बाद पुलिस पर जबरदस्ती भाई को अवैध कब्जा दिलाने का आरोप लगा है। जबकि पुलिस ऐसे किसी मामले को मानने को तैयार नहीं है। जब पीड़ित के परिजनों से बात की तो उनका कहना है कि दरोगा आए और घर में घुसकर धमकी देने लगे कि ये प्लाट खाली कर दो नहीं तो सभी को जेल भेज दूंगा। जब लोगों ने दरोगा से पूछा की क्या है तो इतने में दरोगा आग बबूला हो गए और उनकी झोपड़ी में से खुद ही सामान फेंकने लगे।

जमीन किसकी और धमकी दे रहा है कौन!

जमीन किसकी और धमकी दे रहा है कौन!

जब महिलाओं ने रोकने की कोशिश की तो दरोगा ने अश्लील शब्दों का प्रोयोग करते हुए मारपीट की। पीड़ित माधुरी के मुताबिक उसका भाई अपनी सारी जमीन पहले ही बेच चूका है। अब वो उनकी जमीन पर पुलिस को पैसे देकर कब्जा करवा रहा है। जब इस बारे में जैत चौकी प्रभारी से बात की गई तो वो कहते रहे कि मुझे कुछ बोलने का अधिकार नहीं है। जबकि ये कोर्ट का मामला है मगर इस बात को बताने में भी काफी समय लगाया कि जमीन किसकी है और धमकी कौन दे रहा है।

पीड़ित ने उच्च अधिकारियों को लगाई है गुहार

पीड़ित ने उच्च अधिकारियों को लगाई है गुहार

जबकी पीड़ित मधुरी का परिवार हारकर कप्तान साहब से मिलने गया मगर मुलाकात ना होने के कारण ऑफिस से उनको वृंदावन कोतवाली भेज दिया गया। जब कोतवाली में पीड़ित परिवार ने मेडिकल के लिए बोला तो किसी ने भी उनकी सुनवाई नहीं की। तब हारकर मधुरी ने डाक के माध्यम से सभी उच्च अधिकारिओं को अवगत कराया। अब देखना होगा की इस परिवार को कब तक न्याय मिल पाता है?

देखिए VIDEO...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+