VIDEO: बैखौफ कानून तोड़ती है लखनऊ पुलिस, टोकने पर देती है गंदी-गंदी गालियां

लखनऊ। जब लखनऊ की कमान एसएसपी कलानिधि नैथानी ने संभाली थी, तब से उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए तरह-तरह के अभियान चलाने शुरू किये थे। इस बीच ये भी सवाल उठे कि क्या इन अभियानों को सिर्फ जनता के लिए ही बनाया गया है, जिसके बाद पुलिसकर्मियों को भी नियम मानने के लिए सख्त हिदायत दी गई। इसी बीच हाल ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में इन नियमों की हवा खुद पुलिसकर्मी ही निकालते दिख रहे हैं।

up police seeing riding bike tripling without helmet

जी हां, हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें तीन पुलिसकर्मी एक ही मोटर साइकिल पर सवार हैं। पहले तो ये ट्रिपलिंग करके नियम तोड़ ही रहे हैं, ऊपर से तीनों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं लगा रखा है।

ये वीडियो लखनऊ के 1090 चौराहे का है। बाइक पर ट्रिपलिंग करना एक बड़ा अपराध है। इसके साथ ही अगर कोई हेलमेट नहीं लगता है तो ये पुलिसकर्मी ही फट से चालान की पर्ची हाथ में थमा देते हैं। बावजूद इन सबके शहर के सबसे व्यस्तम चौराहे पर, जहां हमेशा चेकिंग के लिए पुलिस तैनात रहती है वहां इस तरह से नियमों का उल्लंघन करना पुलिस बिगड़ती हुई छवि को दर्शाता है।

जैसा कि वीडियो में आप देख ही रहे हैं कि पुलिसकर्मी पहले तो नियमों और वर्दी की शान को तार-तार कर ही रहे हैं, इसके साथ ही जब किसी आम जनता ने इस बात के लिए उन्हें टोका तो गंदी-गंदी गालियां दे रहे हैं।

ऐसे में यह सवाल उठना भी लाजमी है, कि जब पुलिसकर्मी ही नियम नहीं मांगेंगे, तो कैसे एसएसपी साहब आम जनता से नियम मैंने की बात कहेंगे। वहीं दूसरी ओर डीजीपी चीख-चीख कहते थक गए कि जनता से शराफत से पेश आओ लेकिन ये यूपी पुलिस है साहब, इतना आसान नहीं है इसे सुधारना।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+