यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द हुई तो खुश हुए युवा बोले- थैंक्यू सीएम योगी', टॉप ट्रेंड बना #योगी विद यूथ
Police Constable Paper Leaked: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने सख्त फैसलों और नो टॉलरेंस नीति के लिए जाने जाते हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को पुलिस भर्ती में पेपर लीक होने का मामले पर कड़ा एक्शन लेते हुए पूरी परीक्षा निरस्त कर दी है। सीएम के इस फैसले से परीक्षा के अभ्यर्थी खुशी से झूम उठे हैं।

युवाओं ने सोशल मीडिया के जरिए सीएम योगी के इस फैसले का स्वागत करते हुए थैंक्यू सीएम योगी बोलना शुरू कर दिया है। शाम तक आलम ये हो गया कि सीएम के इस फैसले के साथ एक तरफ जहां सीएम योगी की फोटो वायरल होने लगी और एक्स प्लेफार्म पर जबरदस्त तरीके से #योगी विद यूथ ट्रेंड करने लगा।
सोशल मीडया पर सुधीर मिश्रा नाम के युवक ने लिखा "पेपर लीक मामले में "बुलडोजर एक्शन" का आदेश। योगी जी को कहते हैं.... वह करते हैं... युवाओं ने कहा... यूपी में बाबा... यूपी में बाबा।"
शिवानी नाम की यूजर ने एक्स पर लिखा "योगी आदित्यनाथ जी की सरकार ने युवाओं के लिए उचित शिक्षा और प्रशिक्षण की व्यवस्था करने का संकल्प लिया है।"
विक्रम नाम के यूजर ने लिखा - "योगी आदित्यनाथ जी की सरकार ने युवाओं के लिए न केवल शिक्षा के क्षेत्र में उचित व्यवस्था की है, बल्कि रोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा दिया है।"
वहीं एक युवक ने कहा "योगी आदित्यनाथ भारत के अब तक के सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री हैं क्योंकि वह ईमानदारी, न्याय और सत्यनिष्ठा के पक्षधर हैं। युवाओं का भविष्य बचाने के लिए पेपर लीक मामले पर सख्त कार्रवाई करने के लिए योगी जी को धन्यवाद"
बता दें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को यूपी में हाल ही में संपन्न हुई पुलिस भर्ती की परीक्षा रद्द कर दी। योगी सरकार ने जीरो टॉररेंस नीति का हवाला देते हुए परीक्षा निरस्त करते हुए भर्ती प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों की जमकर फटकार लगाई और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश जारी किया है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस फैसले का युवाओं ने दिल खोल कर स्वागत किया। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों ने कहा सीएम योगी ने हमारी बातों को सुना और हमारे भविष्य और रोजगार की चिंता करते हुए परीक्षा को रद्द करने का सराहनीय निर्णय लिया है।
इसके साथ ही युवाओं ने परीक्षा का पर्चा लीक करने वाले दोषियों को सख्त सजा देने की मुख्यमंत्री योगी से अपील भी की है। सोशल मीडिया पर लोग सीएम योगी की तारीफ करते हुए कह रहे हैं सीएम योगी ने युवाओं के भविष्य का ख्याल रखा।यूपी सरकार का बड़ा फैसला, रद्द हुई सिपाही भर्ती परीक्षा, 6 महीने में दोबारा होंगे एग्जाम
-
Petrol Price Bangalore: Excise Duty कटौती से बेंगलुरु में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? जान लें ताजा भाव -
Jewar Airport से यूपी की अर्थव्यवस्था को कितना मिलेगा बूस्ट? कितना बढ़ेगा रोजगार और कारोबार का अवसर -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप












Click it and Unblock the Notifications