VIDEO: यूपी पुलिस का 'दम मारो दम, मिट जाए गम...'
बिना किसी के डर के केएस तोमर बेखौफ हो खुलेआम भांग के ठेके पर नशेबाजी में मस्त हैं। अपने नशेड़ी दोस्तों के साथ ये चिलम पी रहे हैं।
मथुरा। उत्तर प्रदेश पुलिस के रोज नए कारनामे कहीं न कहीं देखने को मिल ही जाते हैं। आज पुलिस की एक ऐसी तस्वीर आपको दिखा रहे हैं, जिसे देखकर आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि जब खुद पुलिसकर्मी ही खुलेआम सार्वजनिक जगह पर नशेबाजी करती नजर आएगी तो फिर आपराधिक लोगों पर लगाम कौन लगाएगा। ये तस्वीर कुछ ऐसी है कि 'दम मारो दम, मिट जाए गम' ऐसा ही कुछ नजारा भगवान बांके बिहारी की नगरी वृंदावन कोतवाली के छटीकरा चौराहा का पर देखने को मिला।

यहां एक पुलिसकर्मी वर्दी की गरिमा को लात मारकर भांग के ठेके पर बैठाकर अपने नशेड़ी साथियों के साथ चिलम लगाने में मस्त हैं। इसे कोई फिक्र नहीं है कि ये कौन हैं और किस जिम्मेदार पद पर तैनाद हैं? खाकीधारी इस पुलिसकर्मी का नाम केएस तोमर है और चेतक ड्यूटी पर इसकी तैनाती है। बिना किसी के डर के केएस तोमर बेखौफ हो खुलेआम भांग के ठेके पर नशेबाजी में मस्त हैं।
ये पुलिस कर्मी अपने सहयोगी के साथ मिलकर गांजे की चिलम फूंक रहा है। पहले तो पुलिसकर्मी ने अपने हाथों से माचिस की तीली से गांजे की चिलम जलाई और उसके बाद सहयोगी ने कस लगाए और फिर पुलिसकर्मी केएस तोमर ने कश लगाए। जब सहयोगी ने पुलिसकर्मी से कहा कि इस तरह से खुले में चिलम लगाना ठीक नहीं तो तोमर सहाब का कहना था कि आप चिंता न करो ये इलाका अपना ही है।
एक तरफ सूबे की योगी सरकार पुलिस को दुरुस्त करने में अपना पूरा दम लगा रही है और कानून व्यवस्था को ठीक करने की बात कर रही है। वहीं दूसरी ओर यूपी पुलिस के इस तरह के चेहरे, योगी सरकार के मंसूबों पर पलीता लगाने के लिए काफी हैं। अब देखना है कि पुलिस विभाग के अधिकारी इस चिलमची सिपाही के खिलाफ क्या कार्रवाई अमल में लाते हैं!
देखिए VIDEO...












Click it and Unblock the Notifications