UP Police: 50 की उम्र पार कर चुके पुलिसकर्मी किए जाएंगे जबरन रिटायर! देखे जाएंगे ये रिकॉर्ड

उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी पुलिस को फिट करने के लिए एक अहम फैसला लिया है। पुलिस विभाग में 50 साल की आयु पार कर चुके कर्मियों को रिटायर किया जाएगा। पहले 50 साल पूरे करने वाले पुलिसवालों की स्क्रीनिंग की जाएगी। जिन पुलिसकर्मियों का ट्रैक रिकार्ड खराब होगा उन्हें अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जाएगी।

विभाग ने पुलिसकर्मियों की अनिवार्य सेवानिवृत्ति के लिए स्क्रीनिंग किए जाने को लेकर शुक्रवार को आदेश जारी कर दिए हैं। बता दें कि स्क्रीनिंग के दौरान पुलिसकर्मियों का ट्रैक रिकॉर्ड भी देखा जाएगा। जो उनके आगे की नौकरी को तय करेगा।

UP Police: Policemen who have crossed the age of 50 will be forcibly retired

विभाग की ओर से जारी आदेश में 30 नवंबर तक 50 साल की उम्र पार कर चुके सभी पुलिसकर्मियों की सूची मांगी गई है। वहीं पीएसी में ऐसे पुलिसकर्मियों की सूची 20 नवंबर तक भेजने के आदेश दिए गए हैं। रिपोर्ट में यदि कोई पुलिसवाला दागी, भ्रष्ट या बैड वर्क एंड कंडक्ट पाया गया तो उसे जबरन रिटायर कर दिया जाएगा।

सरकार की ओर से आदेश मिलते ही स्क्रीनिंग की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। स्कीनिंग में एनुअल कॉन्फिडेंशियल रिपोर्ट देखी जाएगी। इसमें कर्मचारियों का मूल्यांकन, उनका चरित्र, व्यवहार, कार्यक्षमता और योग्यता की जानकारी होगी। स्क्रीनिंग कमेटी सभी कर्मचारियों पर इसी के आधार पर फैसला लेगी।

आदेश के मुताबिक, 30 मार्च 2023 तक जो पुलिसकर्मी 50 साल की उम्र पूरी कर चुके हैं। उनकी स्क्रीनिंग की जानी है। एडीजी स्थापना संजय सिंघल की तरफ से प्रदेश के सभी पुलिस अधिकारियों, जिसमें आईजी रेंज, एडीजी जोन, सभी 7 पुलिस कमिश्नर के साथ-साथ पुलिस के सभी विभागों को आदेश पत्र भेजा गया है।

आदेश में सभी विभागों से कहा गया है कि 50 साल की उम्र पार कर चुके पुलिसकर्मियों की स्क्रीनिंग कर उनके नाम उपलब्ध करवाए। आदेश आने के बाद ये प्रक्रिया तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि, सरकार ने कानून व्यवस्था को मजबूत करने और सुधार लाने के लिए जबरन रिटायर करने का फैसला लिया है।

बता दें कि, सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने पिछले दिनों कहा था कि जिन अधिकारियों या कर्मचारियों में निर्णय लेने की क्षमता नहीं है उन्हें तत्काल हटाते हुए युवा और तेज-तर्रार अफसरों को जिम्मेदारी दी जाएगी। उन्‍होंने कहा था कि तहसील, ब्लॉक और थानों की कार्यप्रणाली में बदलाव ना दिखने पर अधिकारियों पर कार्रवाई होगी। बता दें कि यूपी पुलिस में कार्यशैली को सुधारने के लिए बीते कुछ सालों में सैकड़ों पुलिसकर्मियों को योगी सरकार जबरन रिटायरमेंट दे चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+