यूपी पुलिस के पास दस्ताने नहीं! काकोरी विस्फोट के बाद हाथ में पॉलिथीन फंसाकर सबूत जुटाता अधिकारी
लखनऊ। यूपी पुलिस व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में हैं। इसे संसाधनों का अभाव कहें या पुलिस की घोर लापरवाही, काकोरी में कुछ ऐसा नजारा दिखा जो पुलिस व्यवस्था की पोल खोलती है। काकोरी में घर में बने अवैध फैक्ट्री में विस्फोट के बाद जब पुलिस सबूत जुटाने लगी तो दस्तानों की बजाय हाथ में पॉलिथीन लपेटे हुए थी। यूपी पुलिस की दुर्दशा की यह तस्वीर कैमरे में कैद हो गई। इस विस्फोट में पति-पत्नी के चीथड़े बिखर गए थे।

ये था मामला
विस्फोटक का अवैध गोदाम है। हरदोई रोड घैला के पास सैथा गांव में भवन के बेसमेंट में बारूद स्टोर में आज करीब 11 बजे यहां पर भयंकर विस्फोट हो गया। पास के क्षेत्र में विस्फोट की धमक के कारण लोगों के घरों की दीवारें तक हिल गईं। इस विस्फोट में दो लोगों के मरने की पुष्टि हो गई है। काकोरी थाना क्षेत्र के जेहटा गाँव में 3 घरों में हुआ धमाका। बिल्डिंग ध्वस्त होने से कई लोग घायल।

दूर तक बिखर गए शव के टुकड़े
बता दें कि विस्फोट मुन्ना लाल खेंड़ा गांव के संजय लोधी के मकान हुआ। जिसके कारण पड़ोस के गया प्रसाद व राम आसरे का भी मकान गिर गया। जिस मकान में विस्फोट हुआ, उसके बेसमेंट में बारूद स्टोर किया जाता था। भवन मालिक संजय लोधी फरीदी पुर गांव निवासी नासिर व उसके बेटे मुशीर को मकान किराए पर दिया था। बता दें कि विस्फोट के बाद माहौल मातम में पसर गया। मृतकों के शवों के टुकड़े सौ-सौ मीटर की दुरी तक बिखर गए। मंजर बेहद भयावाह है।












Click it and Unblock the Notifications