गोद में बच्चे को लिए पिता पर लाठीचार्ज का वरुण ने ट्वीट किया Video, कहा- कानून का भय हो, पुलिस का नहीं
गोद में बच्चे को लिए पिता पर लाठीचार्ज का वरुण ने ट्वीट किया Video, कहा- कानून का भय हो, पुलिस का नहीं
लखनऊ, 10 दिसंबर: कानपुर देहात पुलिस की बर्बरता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पुलिसवाला गोद में बच्चा लिए एक शख्स पर लाठियां बरसा रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति भी गरमा गई है। एक तरफ जहां विपक्षियों पार्टियां योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमलावर है। तो वहीं, दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता व पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी ने भी यूपी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए है। वरुण गांधी ने कहा,' सशक्त कानून व्यवस्था वो है जहां कानून का भय हो,पुलिस का नहीं।'

पीलीभीत से भारतीय जनता पार्टी के सांसद वरुण गांधी ने शुक्रवार 10 दिसंबर को कानपुर देहात की घटना का वीडियो ट्वीट किया है। वीडियो ट्वीट करते हुए वरुण गांधी ने लिखा,
सशक्त कानून व्यवस्था वो है जहां कमजोर से कमजोर व्यक्ति को न्याय मिल सके। यह नहीं कि न्याय मांगने वालों को न्याय के स्थान पर इस बर्बरता का सामना करना पड़े,यह बहुत कष्टदायक है। भयभीत समाज कानून के राज का उदाहरण नहीं है। सशक्त कानून व्यवस्था वो है जहां कानून का भय हो, पुलिस का नहीं।
वहीं, समाजवादी पार्टी ने इस वीडियो को ट्वीट कर प्रदेश में योगी सरकार के राज को जंगलराज करार दिया। वीडिया ट्वीट करते हुए लिखा,
Recommended Video
गोद में लिए बच्चे पिता पर भी बर्बर लाठीचार्ज है, UP में दमदार भाजपा सरकार है! कानपुर में पुलिस कर्मी द्वारा पिता और मासूम बच्चे की बेरहमी से पिटाई का वीडियो मुख्यमंत्री के जंगलराज की विचलित कर देने वाली तस्वीर है! दोषी पुलिसकर्मी पर हो कार्रवाई, केस दर्ज कर दिलाई जाए सजा।
सोशल मीडिया पर हो रही है यूपी पुलिस की आलोचना
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो पर यूपी पुलिस की कड़ी आलोचना हो रही है। तो वही, अब इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लाठी बरसाने वाले एसएचओ को लाइन हाजिर कर दिया गया है। हालांकि पुलिस ने अपनी सफाई में कहा है कि जिस शख्स को मारा जा रहा था वो और उनका भाई अस्पताल में अराजकता फैला रहा था।












Click it and Unblock the Notifications