VIRAL VIDEO: दबिश डालने गए दरोगा ने की महिला से अभद्रता
एक दबिश के दौरान आरोपी दरोगा किरन पाल सिंह ने वहां मौजूद एक शख्स को जब पकड़ना चाहा तो उसी दौरान एक महिला बीच में आ गई जिसके बाद दरोगा ने उस महिला से अभद्रता शुरू कर दी।
मैनपुरी। मैनपुरी के थाना कोतवाली क्षेत्र के करहल गेट चौकी पर तैनात दरोगा किरन पाल सिंह की दबंगई देखने को मिली है। दरोगा ने दबिश देने के नाम पर एक महिला के घर में घुसकर उससे अभद्रता की है। घटना का वीडियो भी वायरल हो चुका है। घटना के सामने आने के बाद एएसपी मैनपुरी ओमप्रकाश सिंह ने जांच के आदेश दिए हैं।

एक दबिश के दौरान आरोपी दरोगा किरन पाल सिंह ने वहां मौजूद एक शख्स को जब पकड़ना चाहा तो उसी दौरान एक महिला बीच में आ गई जिसके बाद दरोगा ने उस महिला से अभद्रता शुरू कर दी। इस पूरी घटना का वहां मौजूद किसी अन्य व्यक्ति ने वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया।
महिला के साथ अभद्रता का वीडियो वायरल होने के बाद अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने इस पूरे मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं। इनका कहना है कि जांच में दोषी पाए जाने पर दारोगा के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
देखिए VIDEO...












Click it and Unblock the Notifications