यूपी पुलिस का बेरहम चेहरा आया सामने, थाने में फरियाद लेकर आए शख्स को थानेदार ने थप्पड़ मारकर भगाया
लखनऊ, सितंबर 19। यूपी में पहले से ही कानून व्यवस्था को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रही उत्तर प्रदेश पुलिस का एक बेरहम चेहरा सामने आया है। दरअसल, पश्चिमी यूपी के बागपत जिले में एक पुलिसवाले ने थाने में शिकायत लेकर आए एक युवक को थप्पड़ मार दिया और उसे थाने से भी भगा दिया। इस घटना वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Recommended Video

बेटी के लापता होने की शिकायत लेकर आया था फरियादी
जानकारी के मुताबिक, पुलिस लाइन से जुड़े बिनोली थाने के इंस्पेक्टर ने जिस व्यक्ति को थप्पड़ मारा है वो अपनी बेटी के लापता होने की शिकायत लेकर थाने आया था, लेकिन इंस्पेक्टर विरजा राम ने शिकायत दर्ज करने की बजाए उस युवक को थप्पड़ मारकर थाने से भगा दिया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने उस थानेदार को लाइन हाजिर किया है और उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की तैयारी है।
एसपी ने जारी किया बयान
इस मामले में बागपत के एसपी की ओर से बयान जारी कर कहा गया है कि सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है वो कल शाम का है। ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि बिनोली पीएस इंस्पेक्टर ने पीड़ित परिवार (जो गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए थाने गए थे) के साथ बदसलूकी की है। इस मामले में सीओ सिटी को जांच के आदेश दे दिए गए हैं। विभागीय कार्रवाई शुरू हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications