Guddu Muslim पर शिकंजा कसने की तैयारी में यूपी पुलिस, भगोड़ा घोषित हुआ, सिर पर पांच लाख का इनाम
Guddu Muslim को दबोचने के लिए उत्तर प्रदेश की पुलिस हरसंभव प्रयास कर रही है। ताजा घटनाक्रम में यूपी पुलिस ने गुड्डू को भगोड़ा घोषित कर उसके सिर पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया है।
उत्तर प्रदेश के धूमनगंज थाने में SHO राजेश मौर्य ने बताया ''उमेश पाल हत्याकांड से जुड़े मामले में जिसमें आरोपी गुड्डु मुस्लिम घटना वाले दिन से ही गायब है और अभी तक पकड़ा नहीं गया है...उसके मुकदमे की कार्यवाही में उसे भगोड़ा घोषित कर दिया गया है।"

पुलिस के अनुसार, गुड्डू मुस्लिम को अरेस्ट कराने वाले शख्स को इनाम दिया जाएगा। एसएचओ राजेश मौर्य के अनुसार, गुड्डू की गिरफ्तारी पर 5 लाख रुपये का इनाम है रखा गया है... अगर वह निकट भविष्य में पकड़ा नहीं गया तो और सख्त एक्शन लिया जाएगा।
एसएसओ राजेश मौर्य ने कहा कि यूपी पुलिस गुड्डू मुस्लिम के खिलाफ दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 83 के तहत कार्रवाई करेगी। बता दें कि उमेश पाल पूर्व बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड में मुख्य गवाह थे, जिनकी प्रयागराज में नृशंस हत्या कर दी गई थी।
Recommended Video
आरोपों और खबरों के अनुसार, एक दशक से भी अधिक समय पहले तत्कालीन इलाहाबाद में पूर्व MLA राजूपाल की हत्या गैंगस्टर से सांसद बने अतीक अहमद और उनके भाई ने कराई। अपराधियों ने इसी साल अतीक और भाई अशरफ को भी प्रयागराज में गोलियों से भून डाला।












Click it and Unblock the Notifications