वाह री यूपी पुलिस! गोलीकांड की लीपापोती के लिए खून को धो दिया

यूपी पुलिस का नया कारनामा सामने आया है। कानपुर में तीन लाख की लूट और गोलीकांड की लीपापोती करने के लिए पुलिसकर्मियों ने मौका ए वारदात पर खून को पानी से धो दिया।

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के बिल्हौर थाने से महज चंद कदम की दूरी पर रहमतपुर गांव में सोमवार की रात आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने एक किराना व्यापारी के घर धावा बोलकर तीन लाख रुपए से अधिक की नकदी और जेवर लूट लिए। लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने एक को गोली मार दी। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ और एसओ भी घटनास्थल पर गए। लेकिन रिपोर्ट दर्ज करने की बजाय लीपापोती करने का प्रयास किया। रात में ही घटनास्थल पर बिखरा खून पुलिस कर्मियों ने पानी डालकर धो दिया। साथ ही थाने में बैठकर पीड़ित के चाचा से मनचाही तहरीर ले ली।

वाह री UP POLICE! गोलीकांड की लीपापोती के लिए खून को धो दिया

बिल्हौर में स्टेट हाईवे पर स्थित रहमतपुर गांव में किराना व्यापारी प्रशान्त कटियार के घर में सोमवार की रात आधा दर्जन असलहाधारी बदमाश घुस गए। बदमाशों ने व्यापारी को गन प्वाइंट पर लेकर जमकर लूटपाट की। साथ व्यापारी की 14 साल की बहन दिव्यांशी से बदतमीजी की। बदमाशों ने व्यापारी पर गोली चलाई तो दिव्यांशी ने दिलेरी दिखाई। उसने भाई को बचाने के लिए बदमाश के लात मार दी। जिससे वह जा गिरा और गोली उसके भाई के सीने की बजाय बांह में लग गई।

वाह री यूपी पुलिस! गोलीकांड की लीपापोती के लिए खून को धोया

बदमाशों का दूसरा फायर मिस हो गया। गोली चलने पर दोनों से शोर मचा दिया। अपने को फंसता देख बदमाश मौके से भाग निकले। रामू ने घटना की सूचना पुलिस को दी। थोड़ी ही देर में 100 नंबर की पुलिस और इसके बाद एसओ और सीओ मौके पर पहुंचे। पीड़ित के चाचा रामू कटियार ने बताया कि पुलिस घर मे फैला खून पानी से धुलवाया गया है। और बिखरा सामान समेटने के लिए कहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+