VIDEO: हट जाओ! यूपी पुलिस लड़ रही है...इसके बाद गाड़ी का शीशा भी तोड़ेगी

एक पुलिस वाला नागेंद्र किराए की गाड़ी में पैर-पे-पैर चढ़ाकर आया और सीधे दूसरे पुलिसवाले मुकेश का कॉलर पकड़कर बोला ट्रांसफर कराओगे। इसके बाद शुरू हो गई सांप और नेवले की लड़ाई!

मेरठ। कई बार शिकायतों के चलते मेरठ के भावनपुर थाने से लाइन हाजिर किए गए दरोगा प्रेमप्रकाश ने अपना आपा खो दिया। उसने थाने में मुंशी और एसआई के साथ गाली-गलौज तो की ही एसआई की जमकर पिटाई भी कर डाली। इसके बाद थाने में खड़ी दो गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। करीब आधा घंटा थाने में उत्पात मचाने के बाद आरोपी दरोगा किराए की कार में बैठकर फरार हो गया।

VIDEO: हट जाओ! यूपी पुलिस लड़ रही है...इसके बाद गाड़ी का शीशा भी तोड़ेगी

दरअसल बदायूं के इटावा दतई निवासी प्रेमप्रकाश को तत्कालीन एसएसपी रविन्द्र गौड़ ने 12 जून को भावनपुर थाने में पोस्टिंग दी थी। दरोगा प्रेमप्रकाश शुरू से ही विवादों में घिरा रहा है। अब्दुल्लापुर में भाजपा नेता शौकत अली की शिकायत के बाद पकड़े गए अवैध कटान के आरोपियों को रिश्वत लेकर छोड़े जाने पर एसएसपी मंजिल सैनी के निरीक्षण किया तो कार्यवाहक एसओ रात दो बजे थाने से गायब पाए गए। अभी तीन दिन पहले मुंशी नागेन्द्र के साथ मारपीट करने के मामले जैसी घटनाओं के चलते एसएसपी मंजिल सैनी ने मंगलवार को उसे लाइन हाजिर कर दिया था।

आरोप है कि दरोगा प्रेमप्रकाश किराए की कार में थाने पहुंचा। उसने मुंशी नागेन्द्र से अपनी रवानगी दर्ज करने का विरोध करते हुए उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। थाने में मौजूद एसआई मुकेश कुमार ने विरोध किया तो उसने मुकेश की पिटाई कर डाली। जिसके चलते थाने में हंगामा खड़ा हो गया। इंस्पेक्टर से लेकर होमगार्डों तक ने आरोपी को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वो आपा खो बैठा था।

उसने डंडा उठाकर थाने में खड़ी एसआई मुकेश कुमार की स्विफ्ट डिजायर और चालक शक्तिसिंह की फोर्ड फिएस्टा कार के शीशे तोड़ डाले। करीब आधा घंटा थाने में जमकर उत्पात मचाने के बाद आरोपी दरोगा कार में बैठकर फरार हो गया। जिसके बाद थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने पूरे मामले की शिकायत एसएसपी मंजिल सैनी से की। एसएसपी के आदेश पर एसआई मुकेश कुमार ने आरोपी दरोगा के खिलाफ गंभीर धाराओं में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

देखिए VIDEO...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+