दबंग कर रहे हैं एक के बाद एक हमले तो हाथ पे हाथ धरे बैठी है पुलिस!
बीती रात दबंग शकील के साथियों ने शालू के घर हमला कर दिया और शालू को पहले तो जमकर पीटा उसके बाद शालू को दबंग अपनी गाड़ी में डालकर कुछ दूर ले गए, जहां उसे गोली मारी और बीच सड़क पर फेंककर फरार हो गए।
शाहजहांपुर। शाहजहांपुर में दबंगई के एक मामले ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी है। दबंगों ने एक युवक को पहले जमकर पीटा और उसके बाद युवक को गाड़ी में डालकर कुछ देर बाद उसे गोली मार दी। गोली युवक के पेट में लगी जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई। घटना के बाद युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। मामला पैसे के लेन-देन का बताया जा रहा है। पैसे के लेन-देन के चलते करीब दस दिन पहले घायल शख्स के भाई पर भी इन्हीं दबंगों ने हमला किया और उसको भी जमकर पीटा था लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। यही वजह है कि दबंगों के हौसले बुलंद हो गए और युवक को पहले पीटा गया उसके बाद उसे गोली मार दी।

घटना थाना सदर बाजार क्षेत्र के गदियाना मोहल्ले की है। यहां के रहने वाले 25 साल के एक युवक शालू की मोहल्ले के रहने वाले शकील से पैसे के लेन-देन के चलते रंजिश चल रही थी। बीती रात दबंग शकील के साथियों ने शालू के घर हमला कर दिया और शालू को पहले तो जमकर पीटा उसके बाद शालू को दबंग अपनी गाड़ी में डालकर कुछ दूर ले गए, जहां उसे गोली मारी और बीच सड़क पर फेंककर फरार हो गए। घायल शालू के भाई ने बताया कि करीब दस दिन पहले भी शकील और उसके साथियों ने उसके घर पर हमला किया था।

घायल के भाई का भी कहना है कि मेरे सिर में पांच टांके लगे थे लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। पुलिस एक बार भी दबंगों के घर नहीं गई थी। यही वजह है कि दबंगों ने हौसले बढ़े और मेरे भाई पर भी हमला कर दिया। फिलहाल घायल युवक की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है जिसके कारण पीड़ित परिवार अभी तहरीर नहीं दे पाया है। वहीं पुलिस को तहरीर मिलते ही कार्रवाई की बात कर रही है। वहीं डॉक्टर मेहराज ने बताया कि युवक के पेट में गोली लगी थी। उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी, इसलिए उसको हायर सेंटर रेफर किया था लेकिन परिजन उसे निजी नर्सिग होम ले गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications