VIDEO: कुत्ता चला रहा है थाना! लापरवाह UP Police को आ रही है नींद

यहां कोतवाली के कार्यालय में आवारा कुत्ता ड्यूटी करता हुआ नजर आया। ऑफिस में एक मुंशी की कुर्सी पर ये महाशय आराम फरमा रहे थे, लेकिन किसी ने उन्हें भगाने की हिम्मत नहीं जुटाई।

कन्नौज। आप इन तस्वीरों को देखकर ये जान जाएंगे कि आखिर यूपी पुलिस कितनी मुस्तैद है। कहीं यूपी पुलिस डायल 100 की गाड़ी में सोती मिलती है तो अब थाना चला रहा है एक कुत्ता, क्यों जिस सीट पर वो बैठा है वो सीट थाने दार की ही है। कन्नौज में पुलिसिया लापरवाही के मामले लगातार देखने को मिलते हैं, यहां की दो कोतवालियों और डायल 100 पुलिस की लापरवाही का अलग-अलग अंदाज नजर आया। हम आपको दिखा रहे हैं पुलिसिया लापरवाही का ये वीडियो। इसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि हमारी पुलिस कितनी सतर्क और सजग है।

UP Police Carelessness Video exposed, Dog is sitting on Official chair

लापरवाही का पहला नमूना दिखा कन्नौज के ही तिर्वा कोतवाली में। यहां कोतवाली के कार्यालय में आवारा कुत्ता ड्यूटी करता हुआ नजर आया। ऑफिस में एक मुंशी की कुर्सी पर ये महाशय आराम फरमा रहे थे, लेकिन किसी ने उन्हें भगाने की हिम्मत नहीं जुटाई।

दुसरा मामला कन्नौज की गुरसहयगंज कोतवाली का नजारा। यहां सुबह के वक्त कोतवाली परिसर में एक बंदूक टेबल पर लावारिस पड़ी है। इस बंदूक की फिक्र कोतवाली में मौजूद किसी पुलिसकर्मी को नहीं है। यहां तक कि हमारे कैमरे में आसानी से ये वीडियो कैद हो जाता है। फिर भी कोई बंदूक उठाने नहीं आता।

UP Police Carelessness Video exposed, Dog is sitting on Official chair

ये वीडियो डायल 100 के उन सजग प्रहरियों का है जिन्हें इनोवा जैसी गाड़ियां इसलिए मिली थी कि ये कहीं भी पलक झपकते पहुंच जाएं। लेकिन यहां ये सजग दिन दहाड़े घोड़े बेचकर सो रहे हैं। लापरवाह डायल 100 का ये वीडियो कन्नौज में इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। इन तस्वीरों को देखकर हाल-ए-उत्तर प्रदेश पुलिस का अंदाजा लगाया जा सकता है। देखना होगा कि आखिर कितने दिनों में ये हालात सुधरते हैं और हमारी पुलिस सजगता से अपनी जिम्मेदारी निभाती है।

यह चौथा वीडियो छिबरामऊ कोतवाली में खड़ी मोबाइल जीप का है। जिसके आस-पास एक भी पुलिसकर्मी नहीं दिख रहा है और जीप का वायरलैस तार के सहारे जीप के बाहर की ओर लटक रहा है, ना तो किसी पुलिसकर्मी को इस बात की परवाह है और ना ही पुलिस को इस वायरलैस की जरूरत ही दिख रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+