शिक्षक दिवस पर शिक्षक कर रहे थे प्रदर्शन, पुलिस वालों ने गर्भवती महिला के पेट पर मारी लाठी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में शिक्षक दिवस के दिन जहां एक ओर शिक्षकों को सम्मान किया जा रहा था। वहीं दूसरी ओर बीएड टीईटी अभ्यर्थी नियुक्ति को लेकर प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों पर लाठिया बरसाई जा रही थी। लखनऊ में विधानसभा का घेराव करने पहुंचे इस भीड़ पर पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। पुलिस ने महिला तथा पुरुष में फर्क भी नहीं किया बस जो सामने आता गया उसे लाठियां पड़ती गई। इसी बीच एक गर्भवती महिला के पेट पर पुलिस वाले ने लाठी मारी जिससे महिला दर्द के मारे कराह उठी। पुलिस की टीम आनन-फानन में महिला को पुलिस वैन में अस्पताल लेकर गई।

बीएड टीईटी अभ्यर्थी नियुक्ति की मांग को लेकर ईको गार्डेन में बीते कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे थे। सरकार की तरफ से कोई सुनवाई न होने से नाराज अभ्यर्थियों ने विधानसभा की तरफ कूच कर दिया। इस दौरान विधानसभा पर मौजूद सुरक्षाबलों ने अभ्यर्थियों को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान उन्होंने जमकर लाठियां भांजनी शुरु कर दी। लाठियां भांजते समय पुलिस प्रशासन ने महिला और पुरुष की सारी सीमाएं पार करते हुए जमकर लाठियां बरसाई। इस दौरान एक पुलिस कर्मी ने तो गर्भवती महिला को भी नहीं बख्शा उस पर भी लाठी बरसा दी। पुलिसकर्मी की लाठी पड़ते ही महिला दर्द से कराहने लगी। इस बीच किसी भी पुलिसकर्मी ने आगे बढ़कर उसे अस्पताल पहुंचाने की कोशिश नहीं की। दर्द से कराहती गर्भवती महिला को देखकर साथी महिला अभ्यर्थी ने उसे संभाला। आनन फानन में महिला को पुलिस जीप में अस्पताल पहुंचाया गया।
आपको बता दें कि इससे पहले भी बीएड टीईटी अभ्यर्थी कई दिनों तक राजधानी के हजरतगंज स्थित जीपीओ पार्क में प्रदर्शन कर चुके हैं। उस दौरान अभ्यर्थियों का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिला था। आश्वासन मिलने के बाद भी जब नियुक्ति प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ाई गई तो एक बार फिर अभ्यर्थी इको गार्डेन से विधानसभा का घेराव करने निकले। इसी दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों में झड़प हो गई जिसमें एक गर्भवती महिला अभ्यर्थी घायल हो गई।
ये भी पढ़ें- SC/ST एक्ट: ग्वालियर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, स्कूलों की छुट्टी
ये भी पढ़ें- Section 377: क्या है धारा 377, क्यों मचा है इस पर घमासान, विस्तार से जानिए यहां












Click it and Unblock the Notifications