सपा के पूर्व विधायक ने हड़पे 95 लाख रुपये, पुलिस ने किया गिरफ्तार

इलाहाबाद में सपा के एक और विधायक मुश्किलों में फंस गये हैं। देर रात पुलिस ने पूर्व विधायक सईद अहमद को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर धोखाधड़ी का केस दर्ज है। कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार फूलपुर के पूर्व विधायक सईद अहमद को रविवार रात उनके घर से ही गिरफ्तार किया है। बता दें कि सईद अहमद पिछले एक साल से गिरफ्तारी से बच रहे थे। सत्ता की हनक के चलते पुलिस उनपर हाथ डालने से कतरा रही थी। लेकिन सीएम योगी से शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस ने एक्शन लिया और सईद अहमद गिरफ्तार कर लिये गये।

सपा के पूर्व विधायक ने हड़पे 95 लाख रुपये, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार सईद अहमद के विरूद्ध 14 नवंबर 2016 को पहला वारंट जारी हुआ था। लेकिन सत्ता की हनक में चकरी गोल गोल घूमती रही। फिर तो गैर जमानती वारंट भी आया पर कोई फर्क नहीं पड़ा । यहां तक की हाईकोर्ट ने भी सईद अहमद को हाजिर होने का आदेश दिया। सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दाखिल करने पर फटकार लगी। पर कुछ न हुआ। पर सत्ता परिवर्तन के बाद पहले बाहुबली अतीक अहमद फिर पूर्व विधायक अशरफ की मुश्किल बढ़ी और अब इलाहाबाद के ही एक और सपा विधायक पर कानून का शिकंजा कस गया। इसके पीछे की वजह यह है कि सरदार जोगिंदर ने सीधे सीएम योगी से शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लिया और रातोंरात गिरफ्तारी की।

पुलिस ने बताया कि इलाहाबाद के होटल मिलन पैलेस के मालिक सरदार जोगिंदर सिंह ने सईद अहमद से 95 लाख रुपये देकर जमीन का सौदा तय किया। लेकिन जब रजिस्ट्री करनी हुई तो सईद पैसा हड़प कर टालमटोल करने लगे। इस पर सरदार ने सिविल लाइंस थाने में तत्कालीन विधायक सईद अहमद पर धोखाधड़ी, हेराफेरी, जालसाजी आदि का मुकदमा दर्ज कराया। इसे मामले में सईद अहमद की गिरफ्तारी की गयी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+