UP PM Awas Yojana: 2 लाख परिवारों के घर का सपना होगा पूरा, लिस्ट में ऐसे चेक करें नाम
UP PM Awas Yojana: उत्तर प्रदेश के शहरी इलाकों में पक्का मकान बनाने का सपना देख रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभार्थियों को पहली किस्त मिलने की तारीख तय हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 18 जनवरी को सीधे बैंक ट्रांसफर (DBT) के जरिए लाभार्थियों के खातों में राशि ट्रांसफर करेंगे। राज्य सरकार से मिली जानकारी के अनुसार, 18 जनवरी को लखनऊ के गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करीब दो लाख लाभार्थियों को 1-1 लाख रुपये की पहली किस्त जारी करेंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी भी रहेगी। लंबे समय से इस आर्थिक सहायता का इंतजार कर रहे आवेदकों के लिए यह बड़ी सौगात मानी जा रही है।

UP PM Awas Yojana: ग्रामीण और शहरी क्षेत्र दोनों को मिलता है लाभ
- प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत केंद्र सरकार शहरी और ग्रामीण, दोनों क्षेत्रों में घर बनाने के लिए आर्थिक मदद देती है।
- ग्रामीण क्षेत्र में पक्का मकान निर्माण के लिए 1.30 लाख रुपये तक की सहायता दी जाती है, जबकि शहरी क्षेत्र में अलग-अलग श्रेणियों के अनुसार 2.5 लाख रुपये तक की सहायता मिलती है।
- इसके अलावा, पात्र लाभार्थियों को होम लोन पर 2.67 लाख रुपये तक ब्याज सब्सिडी का लाभ भी मिलता है।
PM Awas Yojana: EWS कैटेगरी के लाभार्थियों को मिलेगा फायदा
उत्तर प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लोग प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी की लाभार्थी आधारित निर्माण (BLC) श्रेणी के तहत आवेदन कर सकते हैं। इस कैटेगरी में जिनके पास खुद की जमीन है, उन्हें घर निर्माण के लिए कुल 2.5 लाख रुपये की सहायता दी जाती है। इसमें से 1.5 लाख रुपये केंद्र सरकार और 1 लाख रुपये राज्य सरकार की ओर से दिए जाते हैं। 18 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी राज्य सरकार की ओर से मिलने वाली पहली किस्त को जारी करेंगे।
PM Awas Yojana: तीन किस्तों में मिलती है राशि
पीएम आवास योजना शहरी के तहत BLC कैटेगरी में आर्थिक सहायता तीन चरणों में दी जाती है। पहली और दूसरी किस्त में 40-40 फीसदी राशि जारी की जाती है, जबकि अंतिम 20 फीसदी रकम निर्माण कार्य की प्रगति पूरी होने पर मिलती है। योजना के तहत 30 से 45 वर्ग मीटर के घर के निर्माण की अनुमति है, जिसमें कम से कम दो कमरे, एक किचन, टॉयलेट और वॉशरूम होना अनिवार्य है। तय नियमों के अनुसार मकान का निर्माण 12 से 18 महीनों के भीतर पूरा करना जरूरी होता है।
UP PM Awas Yojana: लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम
18 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आपके खाते में पैसा ट्रांसफर करेंगे या नहीं, इसका पता आप Beneficiary List चेक करके भी लगा सकते हैं। इसके लिए आपको ऑफिशियल पोर्टल पर जाना होगा।
⦁ सबसे पहले पीएम आवास योजना 2.0 के पोर्टल पर जाएं
⦁ यहां आपको Track Application पर क्लिक करना है
⦁ आपके पास 3 विकल्प होंगे, 1. Beneficiary Code, 2. Name as Aadhaar and Aadhaar No, 3. Mobile Number
⦁ आप तीनों में से कोई भी एक विकल्प चुन सकते हैं
⦁ अगर आप Beneficiary Code चुनते हैं तो आपको एप्लीकेशन नंबर डालना है
⦁ इसके बाद कैप्चा कोड करने के बाद Show पर क्लिक कर दें
⦁ आपके आवेदन की जानकारी आपके सामने आ जाएगी
पीएम आवास योजना शहरी BLC की पात्रता
⦁ EWS श्रेणी में आने वाले परिवार ही इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं
⦁ पिछले 20 साल में आवास योजना का लाभ नहीं लिया होना चाहिए
⦁ पीएम आवास योजना ग्रामीण या शहरी में से एक ही चुन सकते हैं
⦁ शहरों मे रहने वाले वे परिवार ही आवेदन कर सकते हैं जिनके पास पक्का घर नहीं है
⦁ इस योजना का लाभ पहली बार घर बनवा रहे लोगों को ही मिलेगा
इन लोगों के खाते में पहले आएगा पैसा
पीएम आवास योजना शहरी में विधवाओं, सिंगल महिलाओं, दिव्यांगजनों, सीनियर सिटिजन, SC/ST, अल्पसंख्यकों और अन्य कमजोर व वंचित वर्ग के आवेदकों को वरीयता दी जाएगी। इसके अलावा अगर कोई पीएम स्वनिधि योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वालों पर भी फोकस रहेगा।
-
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक












Click it and Unblock the Notifications