पंचायत का फरमानः यौन शोषण के बदले कराया यौन शौषण

पंचायत ने कर्मचारी के यौन शोषण के बदले आरोपी हलवाई के शोषण का ऐलान कर दिया और अपने सामने उसे तुगलकी सजा भी दिलाई। पंचों ने अपने सामने हलवाई को वैसा करने को मजबूर किया जैसा वो कर्मचारी के साथ करता था।

बुलंदशहर। पंचायतों के तुगलकी फरमान पहले भी कई बार सामने आते रहे हैं। लेकिन बुलंदशहर के खुर्जा में हुए एक पंचायत ने ऐसा कुछ करा डाला कि सुनने वालों के कलेजे कांप उठे। पंचायत ने कर्मचारी के यौन शोषण के बदले आरोपी हलवाई के शोषण का ऐलान कर दिया और अपने सामने उसे तुगलकी सजा भी दिलाई। वहीं, पुलिस ऐसी किसी भी घटना की जानकारी होने से साफ इनकार कर रही है।

पंचायत का ये कैसा फैसला?

पंचायत का ये कैसा फैसला?

मामला बुलंदशहर के खुर्जा थाना क्षेत्र का है। खुर्जा का एक युवक हलवाई के यहां काम करता था। आरोप है कि एक दिन हलवाई ने कर्मचारी का शोषण करते हुए वीडियो बना लिया। पीड़ित कर्मचारी ने शोषण से परेशान होकर इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने मोहल्ले के लोगों को बताया, जिसके बाद लोगों ने इकट्ठे होकर हलवाई को पकड़ लिया और उसके मोबाइल में कर्मचारी के शोषण का वीडियो अपनी आंखों से देखा। वीडियो क्लिप कब्जे में लेने के बाद मामले में पंचायत हुई।

जैसे किया था तंग वैसी ही दी सजा

जैसे किया था तंग वैसी ही दी सजा

पंचायत ने हलवाई को कर्मचारी के शोषण के बदले शोषण की सजा दी। बताया जाता है कि पंचों ने अपने सामने हलवाई को वैसा करने को मजबूर किया जैसा वो कर्मचारी के साथ करता था। शोषण और सजा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं, पुलिस घटना की जानकारी होने से इनकार कर रही है।

की जा सकती है मामले की जांच

की जा सकती है मामले की जांच

एसपी देहात प्रमोद कुमार तिवारी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है और न ही किसी भी पक्ष ने मामले की शिकायत की। अगर शिकायत या वीडियो मिलता है तो वीडियो की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+