UP Panchayat election: अंतिम चरण के लिए मतदान संपन्‍न, कई जिलों में हुआ हंगामा-पथराव

लखनऊ, 29 अप्रैल: उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथे और अंतिम चरण के लिए गुरुवार को चार पदों के लिए मतदान संपन्‍न हो गए हैं। 17 जिलों में हो रहे मतदान के लिए 19,035 केंद्र और 48,554 बूथ बनाए गए थे। इस चरण में 55,32,516 उम्मीदवार मैदान में हैं। सभी 75 जिलों में हुए पंचायत चुनाव के वोटों की गिनती 2 मई को होगी। आज हापुड़, अलीगढ़, अंबेडकर नगर, संभल, कुशीनगर, कौशांबी, गाजीपुर, फर्रुखाबाद, बुलंदशहर, बस्ती, बहराइच, बांदा, मऊ, मथुरा, शाहजहांपुर, सीतापुर और सोनभद्र में मतदान हुए।

uttar pradesh panchayat election 2021 4th phase voting

बता दें, मतदान के दौरान कई जिलों में हंगामे की खबरें भी सामने आईं। सीतापुर में इमलिया सुल्तानपुर इलाके के हथूरी गांव में वोट डालने को लेकर दो पक्षों के बीच व‍िवाद हो गया, जिसके बाद जमकर पत्‍थरबाजी हुई। इस दौरान फायरिंग भी की गई। मौके पर पहुंची पुलिस को भी भागकर अपनी जान बचानी पड़ी। शाहजहांपुर के कौही गांव में साधु के वोट को लेकर विवाद हुआ। प्रत्याशी पक्ष के समर्थक आमने-सामने हो गए, जिसके बाद जमकर ईंट पत्थर चले। पुलिस के पहुंचने पर समर्थक भाग गए।

गाजीपुर के बिरनो गांव में मतदान के दौरान जमकर बवाल हुआ। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस पर भी पथराव कर दिया। इसमें एसओ सहित कई पुलिसकर्मी घायल
हो गए हैं। नसरतपुर में पुलिस के तीन वाहनों का शीशा तोड़ दिया गया है। सादात के कनेरी में फर्जी मतदान को लेकर दो पक्षों में जमकर बवाल हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+