Opinion poll: यूपी में अभी लोकसभा चुनाव हुए तो बीजेपी को मिलेगी कितनी सीट? जानिए

Lok Sabha 2024 opinion poll result UP: अगर ओपनियन पोल के अनुमानों पर यकीन करें तो अभी लोकसभा चुनाव होने पर बीजेपी उत्तर प्रदेश में भारी जीत दर्ज कर कर सकती है। जबकि, विपक्षी दलों की सारी उम्मीदों पर पानी फिर सकता है।

टाइम्स नाउ नवभारत की एक ओपनियन पोल के अनुमानों के अनुसार 80 लोकसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश में विपक्ष का चुनावी भविष्य बहुत ही कमजोर नजर आ रहा है। गौरतलब है कि अभी तक यूपी में विपक्षी दलों का कोई खास मजबूत गठबंधन तैयार भी नहीं हो पाया है।

up opinion poll 2024 ls

यूपी में बीजेपी जीत सकती है 68 से 72 सीट-चुनाव पूर्व सर्वे
उत्तर प्रदेश में कराए गए ताजा ओपनियन पोल के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी को 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश की 80 में से 68 से 72 सीटें मिल सकती हैं। बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी यूपी में 62 सीटें जीती थी। उसकी तुलना में पार्टी को अबकी बार और ज्यादा बढ़त मिलने की संभावना जताई गई है।

सपा को 4 से 8 सीटें मिलने का अनुमान- सर्वे
इस ओपिनियन पोल के अनुमानों के मुताबिक प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी सपा को 4 से 8 सीटें तक मिल सकती हैं। वहीं कांग्रेस को 1 से 2 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है और अन्य दलों को 3 से 4 सीटें मिल सकती हैं।

बसपा को सबसे ज्यादा नुकसान का अनुमान- सर्वे
इस सर्वे के अनुमानों पर यकीन किया जाए तो सबसे बड़ा झटका मायावती की बसपा को लग सकता है, जिसके लिए सिर्फ 1 या एक भी सीट नहीं मिलने की संभावना जताई गई है। गौरतलब है कि 2019 के लोकसभा चुनावों में मायावती की बीएसपी और अखिलेश यादव की अगुवाई वाली सपा ने सारे मतभेद भुलाकर एकसाथ चुनाव लड़ा था। इसमें सबसे ज्यादा फायदे में बसपा रही थी, जिसे 10 सीटे मिली थीं और समाजवादी पार्टी महज 5 सीटों पर सिमट गई थी।

वहीं 2019 में भाजपा की सहयोगी अपना दल को भी 2 सीटें मिली थी, वहीं कांग्रेस सिर्फ अपना रायबरेली का किला ही बचा पाई, जहां से पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी चुनी गई थीं। जबकि, वह अमेठी वाला अपना गढ़ नहीं बचा सकी और पार्टी के तत्कालीन अध्यक्ष राहुल गांधी को वहां पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता स्मृति ईरानी के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

2014 वाला रिकॉर्ड तोड़ सकती है बीजेपी- सर्वे
अगर यूपी का यह ताजा ओपिनियन पोल सही साबित हुआ तो भाजपा 2014 का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ सकती है। तब पार्टी ने राज्य की 71 लोकसभा सीटें जीत ली थी और बाकी 2 सीटें उसकी सहयोगी पार्टी ने जीती थी। लेकिन, 2019 में सपा-बसपा गठबंधन की वजह से एनडीए का आंकड़ा घटकर 64 सीटों पर आ गया था।

वैसे यूपी में विपक्षी दलों के बीच 2024 में कैसा गठबंधन होता है यह अभी तय नहीं हुआ है। लेकिन मायावती अकेले अपने रास्ते चलने की बात कह चुकी हैं। 17-18 जुलाई को बेंगलुरु में कांग्रेस की अगुवाई में विपक्षी दलों की दूसरी बैठक होने वाली है, जिसमें अन्य विपक्षी दलों के बीच कुछ सहमति बन सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+